आग में झुलसे लोगों की चमड़ी कपड़ों के साथ निकली:दर्द से तड़पता कोई साढ़ियों पर बैठा रहा, कोई खड़ा रहा; देखें PHOTOS

आग में झुलसे लोगों की चमड़ी कपड़ों के साथ निकली:दर्द से तड़पता कोई साढ़ियों पर बैठा रहा, कोई खड़ा रहा; देखें PHOTOS

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। छोटे से गोदाम में भरे बारूद में सभी चल गए। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो भयावह थी। हादसे का दर्द बयां कर रही थीं। आग में झुलसने के बाद भी एक व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा था। दर्द के कारण बार-बार गिरने लगता, लेकिन फिर संभलता। दो व्यक्ति गोदाम के पास सीढ़ियों बैठे और लेटे दर्द से तड़पते रहे। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कोई 90% तो कोई 70% झुलस गया था। जो लाशें हॉस्पिटल पहुंची वो पूरी तरह से जल गई। जो झुलसे थे उन्होंने भी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। जहां हादसा हुआ वहां लोगों की चमड़ी कपड़ों के साथ सड़क पर पड़ी दिखी। आगे देखें घटना की 10 भयावह तस्वीरें… ये भी पढ़ें.. जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें) 50 किलो बारूद में लगी आग में 8 लोग जले:ऐसा लगा जैसे बम फटा हो, इलाके में पटाखों की 4 अवैध फैक्ट्रियां और चल रही जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार को पटाखों के धमाकों में 8 लोगों की जान चली गई। 55 वर्ग गज के मकान में पटाखों की फैक्ट्री थी, जिसके अंदर लगभग 50 किलो बारूद भरा हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *