10 दिन पहले बनी सड़क पर मेनहोल चैम्बर टूटे:जाखल में 17 लाख की लागत से बनी; लोगों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

फतेहाबाद जिले के जाखल में शहर को गांव से जोड़ने वाली 17 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क बनने के महज 10 दिन बाद ही कई स्थानों पर मेनहोल के चैम्बर टूट गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन मेनहोल चैम्बरों का टूटना निर्माण में कथित लापरवाही को दर्शाता है। उनका आरोप है कि यदि सड़क और संबंधित ढांचों का निर्माण मानकों के अनुसार किया गया होता, तो इतनी जल्दी नुकसान नहीं होता। संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग वीडियो में टूटे हुए मेनहोल चैम्बर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से किए गए विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों और राहगीरों ने चिंता व्यक्त की है कि टूटे हुए चैम्बर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यदि इनकी समय पर मरम्मत नहीं की गई, तो वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका सचिव ने कही कार्रवाई की बात स्थानीय निवासी राजेश कुमार, अमर कुमार, रामेश और जनक राज ने बताया कि सड़क बने अभी 10 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और मेनहोल टूटने लगे हैं। उन्होंने लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद इतनी जल्दी नुकसान होने पर जांच की मांग की है। इस मामले में जाखल नगर पालिका सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि यदि कोई अनियमितता सामने आती है, तो बुधवार को इसकी जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *