दुर्गावती नदी में मिला व्यक्ति का शव:तियरा गांव का रहने वाला था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

दुर्गावती नदी में मिला व्यक्ति का शव:तियरा गांव का रहने वाला था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

रामगढ़ थाना क्षेत्र के आटडीह गांव के समीप दुर्गावती नदी में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त शुरू की। कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान कर ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव तियरा गांव निवासी राजेश्वर सिंह (लगभग 55 वर्ष) का है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के आटडीह गांव के समीप दुर्गावती नदी में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त शुरू की। कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान कर ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव तियरा गांव निवासी राजेश्वर सिंह (लगभग 55 वर्ष) का है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *