अलवर के मालाखेड़ा में गांव ढाकपुरी से जमापुरी के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सरकारी टीचर का उसका पति ही अपहरण कर ले गया। सरकारी टीचर खुद की कार से स्कूल से घर लौट रही थी। अचानक उसका पति 3-4 जनों के साथ आया। कार के आगे कार लगा। कार के अंदर से पत्नी को जबर्दस्ती ले गया। अन्य सरकारी टीचर ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई। लेकिन पुलिस पकड़ नहीं सकी। मामला पति-पत्नी के घरेलू विवाद का है। मालाखेड़ा पुलिस ने बताया कि राजकीय बाउमवि ढाकपुरी में थर्ड ग्रेड टीचर काविरी मीणा स्कूल की छुट्टी के बाद दो अन्य टीचर को लेकर अलवर जा रही थी। ढाकपुरी से निकलने के कुछ ही दूरी पर उनकी कार के आगे कार लगा दी। अचानक 5 जने कार से उतरे। 1 मिनट से भी कम समय में सरकारी टीचर काविरी को उठा ले गए। अन्य टीचर ने पुलिस को सूचना दी कि सरकारी टीचर का अपहरण कर ले गए। उकसे बाद पुलिस की भागदौड़ शुरू हो गई। पहले नाकाबंदी कराई। लेकिन महिला को ले जाने वाले पकड़ में नहीं आए। बाद में पुलिस का पता लगा कि उसका पति ही महिला टीचर को लेकर गया है। काविरी मीणा खुद ही कार चला रही थी। उसके साथ पास के सरकारी स्कूल की टीचर सपना जैन व सुष्मा शर्मा थी। कार के अंदर से काविरी को उठाकर दूसरी कार में पटक ले गए। काविरी मीणा का ससुराल रैणी के दुब्बी गांव निवासी है। पति गांव में रहता है। पत्नी अलवर शहर में रहती है। इस मामले में मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल यादव ने बताया कि सरकारी टीचर को जबर्दस्ती कार में पटकर ले जाने वाला उसका ही पति है। महिला का पति प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। पत्नी सरकारी नौकरी में हैं। अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्त में लेने के प्रयास जारी हैं।


