UPP परीक्षा के अभ्यर्थियों से कैंट स्टेशन फुल:वाराणसी में परीक्षा देकर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, AC बोगी में घुस गए अभ्यर्थी

UPP परीक्षा के अभ्यर्थियों से कैंट स्टेशन फुल:वाराणसी में परीक्षा देकर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, AC बोगी में घुस गए अभ्यर्थी

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा का सोमवार को दूसरा दिन रहा। परीक्षा छूटी तो हजारों की संख्या में अभ्यर्थी एक साथ कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। इसमें ज्यादातर अभ्यर्थी बिहार की तरफ के थे। प्लेटफार्म नंबर एक और दो अभ्यर्थियों से पूरी तरह फुल हो गई। जीआरपी, आरपीएफ के जवानों को भीड़ कंट्रोल करने में पसीने छूट गए। पूरा प्लेटफार्म खचाखच भर गया। लाइन से जवानों को लगाया गया था ताकि भीड़ अनियंत्रित होकर कहीं ट्रैक पर न जाए। ट्रेन के पहुंचते ही अभ्यर्थियों की भीड़ घुसने का प्रयास करती रही। काफी संघर्ष के बाद अभ्यर्थी अंदर पहुंच सके। यहां तक बोगी में शौचालय तक फुल थे क्योंकि जगह न होने की वजह से अभ्यर्थी शौचालय में ही घुस गए। AC बोगी बिल्कुल जनरल बोगी की तरह हो गई। बिना किसी रोक-टोक के भीड़ एसी बोगी में घुस गई। इसमें तमाम ऐसी महिला अभ्यर्थी भी थीं जो ट्रेन में किसी तरह सवार हो सकीं। सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस में तो बिल्कुल पैर रखने की तक की जगह नहीं थी किसी तरह अभ्यर्थी उसमें सवार हो कर निकले। अभ्यर्थी बोले- ट्रेनों की संख्या बढ़ जाती तो न होती ये दिक्क्त अभ्यर्थियों ने इस व्यवस्था से नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों ने कहा, जब प्रशासन को यह पता था कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो पहले से ही व्यवस्थाएं बढ़ाने की जरूरत थी। ट्रेनों की संख्या ज्यादा होती तो इस तरह की दिक्कतें न होतीं। बुधवार को भी परीक्षा है, इसलिए फिर स्टेशन पर इसी तरह की स्थिति बन रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *