गरबा, भांगड़ा और ग्रैमी का संगम: फाल्गुनी पाठक और सुखबीर के साथ Ricky Martin ने हिला दिया अहमदाबाद!

गरबा, भांगड़ा और ग्रैमी का संगम: फाल्गुनी पाठक और सुखबीर के साथ Ricky Martin ने हिला दिया अहमदाबाद!

क्रिकेट के महाकुंभ का फाइनल जितना रोमांचक रहा, उससे कहीं ज्यादा धमाकेदार रही इसकी क्लोजिंग सेरेमनी। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत से पहले, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में सुरों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सवा लाख से ज्यादा दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इस शाम के सबसे बड़े आकर्षण रहे ग्लोबल पॉप आइकन रिकी मार्टिन, जिन्होंने अपनी ऊर्जा से पूरे अहमदाबाद को ‘लैटिनो बीट्स’ पर नचा दिया।

मार्टिन के साथ भारतीय गायक सुखबीर और फाल्गुनी पाठक ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले से पहले तीनों गायकों ने मिलकर संगीत का शानदार माहौल बनाया।
‘प्रिंस ऑफ भांगड़ा’ के नाम से मशहूर सुखबीर ने अपने डांस ट्रूप के साथ अपने लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘ओ हो हो हो – ओ हो हो हो’ सहित कई हिट गाने प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge Trailer Release | ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज, Ranveer Singh की आंखों में दिखा प्रतिशोध का लावा


वहीं ‘डांडिया क्वीन’ के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक ने लगभग 50 डांसरों के साथ गुजराती लोकगीतों और बॉलीवुड गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की।
लैटिनो गायक-गीतकार मार्टिन ने अपनी प्रस्तुति का समापन अपने सबसे बड़े हिट गाने ‘मारिया’ और ‘ला कोपा डि ला विदा’ के साथ किया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शक इन प्रस्तुतियों से झूम उठे।

फाल्गुनी पाठक: ‘डांडिया क्वीन’ का पारंपरिक आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक ने की। जैसे ही उन्होंने गुजराती लोकगीतों और सदाबहार बॉलीवुड धुनों को अपनी आवाज दी, पूरा स्टेडियम एक विशाल गरबा पंडाल में तब्दील हो गया। लगभग 50 पेशेवर डांसरों के साथ फाल्गुनी ने अहमदाबाद की मिट्टी की खुशबू को वैश्विक मंच पर बिखेर दिया। उनकी प्रस्तुति ने स्थानीय प्रशंसकों में वह जोश भर दिया जो केवल फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में ही देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: ‘Thappad’ से ‘Pink’ तक, Women’s Day पर देखिए ये 5 Bold फिल्में जो बदल देंगी आपकी सोच

 

सुखबीर: ‘प्रिंस ऑफ भांगड़ा’ का हाई-वोल्टेज जलवा

गुजराती मिठास के बाद बारी थी उत्तर भारत के जोशीले संगीत की। ‘प्रिंस ऑफ भांगड़ा’ के नाम से मशहूर सुखबीर ने अपने हिट गाने ‘ओ हो हो हो’ के साथ एंट्री ली। अपने सिग्नेचर स्टेप्स और धमाकेदार बीट्स के साथ सुखबीर ने दर्शकों को अपनी सीटों से उठने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ आए भांगड़ा ट्रूप ने स्टेडियम की ऊर्जा को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया। 

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *