बांसवाड़ा कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा आरोपी, लड़की भगाने के मामले में था वांछित

बांसवाड़ा कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा आरोपी, लड़की भगाने के मामले में था वांछित

बांसवाड़ा । राजस्थान के बांसवाड़ा जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में पेशी पर आया आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

गढ़ उंकला का निवासी है राकेश

दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मीचंद ने बताया कि आरोपी राकेश (22) दानपुर के गढ़ उंकला का निवासी हे। उस पर करीब तीन साल पहले एक लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था।

घर में दबिश देकर हिरासत में लिया था

आरोपी के खिलाफ फरवरी माह से स्थाई वारंट जारी था। पुलिस ने बुधवार रात उसे घर में दबिश देकर हिरासत में लिया था। दानपुर थाना पुलिस आरोपी को बुधवार रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लाई थी।

पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया

गुरुवार दोपहर हेड कांस्टेबल लक्ष्मण और कांस्टेबल दिनेशचंद्र उसे बाइक पर बैठाकर दानपुर से बांसवाड़ा सेशन कोर्ट लेकर आए थे। इस दौरान जैसे ही आरोपी कोर्ट परिसर में पहुंचा, उसने अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। थानाधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *