करंट लगने से बच्चे की मौत मामले का आरोपी गिरफ्तार:बगीचे मे गया था खेलने, बागान मालिक के लगाए बिजली के तारों की चपेट में आया

करंट लगने से बच्चे की मौत मामले का आरोपी गिरफ्तार:बगीचे मे गया था खेलने, बागान मालिक के लगाए बिजली के तारों की चपेट में आया

किशनगंज में 11 वर्षीय बालक युग कुमार की करंट लगने से हुई मौत मामले में पोठिया पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र के उदगाड़ा पंचायत के हल्दागांव में हुई थी। बच्चे की मौत बीते गुरुवार को हुई थी। युग कुमार हल्दागांव के एक बगीचे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बागान मालिक द्वारा फल चोरी रोकने के लिए लगाए गए नंगे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की नानी के आवेदन पर पोठिया पुलिस ने कांड संख्या 179/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को किया गिरफ्तार पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहनवाज पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 351(2), 352, 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि मानवीय जीवन को खतरे में डालने वाली ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में 11 वर्षीय बालक युग कुमार की करंट लगने से हुई मौत मामले में पोठिया पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र के उदगाड़ा पंचायत के हल्दागांव में हुई थी। बच्चे की मौत बीते गुरुवार को हुई थी। युग कुमार हल्दागांव के एक बगीचे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बागान मालिक द्वारा फल चोरी रोकने के लिए लगाए गए नंगे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की नानी के आवेदन पर पोठिया पुलिस ने कांड संख्या 179/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को किया गिरफ्तार पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहनवाज पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 351(2), 352, 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि मानवीय जीवन को खतरे में डालने वाली ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *