बंगाल चुनाव में अमित शाह के ‘हनुमान’ थे सुवेंदु अधिकारी, अब करेंगे राज

बंगाल चुनाव में अमित शाह के ‘हनुमान’ थे सुवेंदु अधिकारी, अब करेंगे राज

West Bengal New Chief Minister: पश्चिम बंगाल को 9 मई को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। कोलकाता में हुई भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में शुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। 

Suvendu Adhikari new Chief Minister of West Bengal: सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी ने यह औपचारिक रूप से तय कर लिया है। वैसे यह पहले से तय माना जा रहा था। अधिकारी ने न केवल ममता बनर्जी को हराया है, बल्कि भाजपा की जीत के लिए जमीन तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान वह अमित शाह के हनुमान बन कर उनके हर आदेश को जमीन पर अमल करवाने में लगे रहे थे।

बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत भाजपा के लिए साल 2026 का सबसे बड़ा और अहम चुनावी मिशन था। इसके लिए पार्टी ने सारी ताकत झोंक दी थी। 2021 के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करने के दौरान भाजपा को पता चला था कि तब टीएमसी के कुछ लोग भाजपा में घुसे हुए थे। वे भाजपा की रणनीति ममता को बता रहे थे। इसके मद्देनजर पार्टी ने इस बार पूरी सावधानी और गोपनीयता बरती।

Who is Suvendu Adhikari how he destryoed Mamta banerjee TMC West Bengal New CM, who will be BJP new CM in Bengal, BJP CM in Bengal
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपाई सीएम बन सकते हैं। (AI Generated Photo).

अमित शाह की रणनीति को सुवेंदु अधिकारी ने दिया अंजाम

अमित शाह के स्तर पर जो भी रणनीति बनती थी, वह कुछ ही गिने-चुने लोगों को पता होती थी। उनमें से एक सुवेंदु अधिकारी भी हुआ करते थे। उन्हें योजना बताई जाती और वह जमीनी अमल सुनिश्चित करवाने में जुट जाते।

ममता को उसके गढ़ में दी मात

यही नहीं, अधिकारी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने का भी फैसला अमित शाह के कहने पर ही किया। यह भी शाह की रणनीति का एक हिस्सा था। वह चाहते थे कि ममता को उनके गढ़ में ही मात दी जाए। इसलिए उन्होंने अधिकारी से अपनी सीट नंदीग्राम के अलावा ममता की सीट भवानीपुर से भी लड़ने के लिए कहा। अधिकारी पहले केवल नंदीग्राम से ही लड़ना चाहते थे।

भवानीपुर चुनाव नतीजा 2026: सुवेंदु ने ममता को दी शर्मनाक हार

क्र.सं. उम्मीदवार पार्टी EVM वोट पोस्टल वोट कुल वोट वोट %
1 सुवेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी 73,463 454 73,917 53.02
2 ममता बनर्जी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 58,349 463 58,812 42.19
3 प्रदीप प्रसाद इंडियन नेशनल कांग्रेस 1,243 14 1,257 0.9
4 श्रीजीब विश्वास कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) 3,513 43 3,556 2.55
5 अनुमिता शॉ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) 217 2 219 0.16
6 मणिका मुखर्जी भारतीय न्याय-अधिकार रक्षा पार्टी 70 3 73 0.05
7 मलय गुहा रॉय निर्दलीय (Independent) 67 1 68 0.05
8 मुमताज अली निर्दलीय (Independent) 79 0 79 0.06
9 नारायण दास निर्दलीय (Independent) 83 1 84 0.06
10 सफर शेख निर्दलीय (Independent) 71 0 71 0.05
11 एसके सफी अहमद निर्दलीय (Independent) 141 1 142 0.1
12 सुब्रत बोस निर्दलीय (Independent) 305 1 306 0.22
13 नोटा (NOTA) इनमें से कोई नहीं 817 12 829 0.59
कुल योग 1,38,418 995 1,39,413

बंगाल में बीजेपी के संकटमोचक बने सुवेंदु

सुवेंदु अधिकारी जब से भाजपा में आए वह अमित शाह को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के भेद बताते रहे। जिन इलाकों में पहले टीएमसी को संगठित किया था, वहीं भाजपा को मजबूत किया। इन इलाकों के कई नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इन सबके बाद अधिकारी, पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए संकटमोचक बनते चले गए।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *