सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

Surya Chauhan Shradhanjali Sabha: गाजियाबाद के खोड़ा में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद बुधवार को उनकी तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है और सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब तक 400 से अधिक लोग सूर्या चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं, जबकि कार्यक्रम में 2 से 3 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान सूर्या की मां सरोज भावुक हो गईं और बेटे को याद कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह सरकार और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी मांग है कि मामले में गिरफ्तार छहों आरोपी जेल से कभी बाहर न निकलें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *