मिर्जापुर में 20 मई-15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित:बीएसए ने कहा- सभी स्कूलों पर आदेश लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

मिर्जापुर में 20 मई-15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित:बीएसए ने कहा- सभी स्कूलों पर आदेश लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

मिर्जापुर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए BSA ने जिले के सभी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 20 मई से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में इस अवधि के दौरान शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि शासनादेश के तहत टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर निर्धारित शैक्षणिक कार्यों की समयावधि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जनपद में हीट वेव और अत्यधिक तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अनदेखी की गई, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *