बक्सर में शराब तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई है। तस्करों ने इस बार शराब छिपाने के लिए फर्नीचर का सहारा लिया था, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्क टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी एक महिंद्रा पिकअप जब्त की गई और हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की गई। चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक महिंद्रा पिकअप को रोका गया। पहली नजर में वाहन में घरेलू फर्नीचर लदा दिखाई दे रहा था, लेकिन जांच टीम को कुछ संदिग्ध लगा। बारीकी से जांच करने पर फर्नीचर के भीतर बने तहखाने से शराब की पेटियां बरामद हुईं। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 668.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की बोतलों पर “मेक इन चंडीगढ़” लिखा हुआ है। बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी गई है। मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के उषमापुर गांव निवासी किरोड़ीमल के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप अंबाला से लोड कर दरभंगा ले जा रहा था। हालांकि, दरभंगा पहुंचने से पहले ही बक्सर उत्पाद विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। 12 मई को 45 लाख रुपये की शराब पकड़ी बक्सर उत्पाद विभाग की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। मई महीने में विभाग ने यह तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले 5 मई को करीब 22 लाख रुपये की अवैध शराब और 12 मई को 45 लाख रुपये की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। अब एक बार फिर साढ़े आठ लाख रुपये की शराब बरामद होने से विभाग की मुस्तैदी चर्चा में है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर बिहार में शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बक्सर सीमा पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को लगातार मजबूत किया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा कि तस्कर चाहे जितनी भी चालाकी कर लें, बक्सर की सीमा पार करना अब उनके लिए आसान नहीं होगा। बक्सर में शराब तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई है। तस्करों ने इस बार शराब छिपाने के लिए फर्नीचर का सहारा लिया था, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्क टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी एक महिंद्रा पिकअप जब्त की गई और हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की गई। चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक महिंद्रा पिकअप को रोका गया। पहली नजर में वाहन में घरेलू फर्नीचर लदा दिखाई दे रहा था, लेकिन जांच टीम को कुछ संदिग्ध लगा। बारीकी से जांच करने पर फर्नीचर के भीतर बने तहखाने से शराब की पेटियां बरामद हुईं। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 668.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की बोतलों पर “मेक इन चंडीगढ़” लिखा हुआ है। बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी गई है। मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के उषमापुर गांव निवासी किरोड़ीमल के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप अंबाला से लोड कर दरभंगा ले जा रहा था। हालांकि, दरभंगा पहुंचने से पहले ही बक्सर उत्पाद विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। 12 मई को 45 लाख रुपये की शराब पकड़ी बक्सर उत्पाद विभाग की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। मई महीने में विभाग ने यह तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले 5 मई को करीब 22 लाख रुपये की अवैध शराब और 12 मई को 45 लाख रुपये की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। अब एक बार फिर साढ़े आठ लाख रुपये की शराब बरामद होने से विभाग की मुस्तैदी चर्चा में है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर बिहार में शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बक्सर सीमा पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को लगातार मजबूत किया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा कि तस्कर चाहे जितनी भी चालाकी कर लें, बक्सर की सीमा पार करना अब उनके लिए आसान नहीं होगा।


