गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानकुनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी, जिससे खासकर बिहार और झारखंड के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 03009 दानकुनी – आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 9 मई 2026 से 27 जून 2026 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को कुल 07 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन दानकुनी से रात 00:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी ट्रेन वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार टर्मिनल–दानकुनी विशेष ट्रेन 10 मई 2026 से 28 जून 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को कुल 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ झाझा स्टेशन पर ठहराव से जमुई जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगी। रेलवे द्वारा चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे हर वर्ग के यात्री अपनी जरूरत और बजट के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानकुनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी, जिससे खासकर बिहार और झारखंड के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 03009 दानकुनी – आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 9 मई 2026 से 27 जून 2026 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को कुल 07 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन दानकुनी से रात 00:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी ट्रेन वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार टर्मिनल–दानकुनी विशेष ट्रेन 10 मई 2026 से 28 जून 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को कुल 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ झाझा स्टेशन पर ठहराव से जमुई जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगी। रेलवे द्वारा चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे हर वर्ग के यात्री अपनी जरूरत और बजट के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।


