Stomach Cancer Cause: पेट दर्द कहीं पेट कैंसर का लक्षण तो नहीं? डॉक्टर से समझिए पूरी बात

Stomach Cancer Cause: पेट दर्द कहीं पेट कैंसर का लक्षण तो नहीं? डॉक्टर से समझिए पूरी बात

Stomach Cancer Cause: जब भी हमको पेट दर्द की समस्या होती है तो हम उसको पाचन संबंधी समस्या मानकर टाल देते हैं या फिर पेनकिलर लेकर सोचते है कि ठीक हो जाएगा। ज्यादातर ये दर्द ठीक हो भी जाता है लेकिन कभी-कभी ये ही पेट दर्द आपको कैंसर का संकेत देता है जो हम अक्सर नहीं पहचान पाते। हाल ही में डॉक्टर कार्तिक साहनी (गैस्ट्रो ऑन्को सर्जन) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की का जिक्र किया है जिसको कई दिनों से पेट में दर्द था। उसने कई महीनों तक डॉक्टर को नहीं दिखाया लंबे समय के बाद पता चला की उसको पेट का कैंसर है जो उसकी ओवेरी तक फैल चुका है। आइए जानते हैं कि पेट का कैंसर कितना खतरनाक होता है? इसके लक्षण , कारण और बचाव के उपाय क्या हैं? इससे कैसे बचा जा सकता है?

पेट का कैंसर कितना खतरनाक होता है?

असल में पेट का दर्द उतना ही खतरनाक होता है जितना की उसके पीछे का कारण होता है। इसलिए पेट दर्द चाहे कैसा भी हो उसको नजअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट दर्द का कारण लिवर, किडनी की समस्या भी हो सकता है। कई बार शुरुआती पेट का दर्द टालने पर स्टेज-3 या स्टेज-4 का कैंसर हो सकता है।

पेट दर्द के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं?

  • खराब खान-पान।
  • इन्फेक्शन।
  • पुरानी एसिडिटी।
  • अल्सर।

पेट का कैंसर के लक्षण क्या होते हैं? (Stomach Cancer Cause)

  • पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन होना।
  • दो निवाले खाते ही पेट भर जाना।
  • बिना डाइटिंग के वजन गिरना।
  • बार-बार उल्टी या जी मिचलाना।
  • सीने में जलन होना।

पेट के कैंसर से बचने के उपाय? (Stomach Cancer Prevention)

  • दर्द बार-बार हो रहा है, Endoscopy या Ultrasound करवाएं।
  • बाहर का खाना बंद करें।
  • योग और वॉक करें।
  • बिना पूछे दवा न लें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *