Stock Market: IT शेयरों में खरीदारी से 300 पॉइंट उछला सेंसेक्स, निफ्टी 22,700 के पार, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market: IT शेयरों में खरीदारी से 300 पॉइंट उछला सेंसेक्स, निफ्टी 22,700 के पार, जानिए मार्केट का हाल

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 416 अंक की बढ़त के साथ 73,665.64 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 280 अंक की बढ़त के साथ 73,520 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 22,786 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस और एचसीएल टेक में देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बीईएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस प्रतिशत चेंज
टीसीएस (TCS) 2,581.20 2.96%
इन्फोसिस (INFY) 1,174.00 1.79%
एचसीएल टेक (HCLTECH) 1,445.60 1.68%
रिलायंस (RELIANCE) 1,191.70 0.61%
टेक महिंद्रा (TECHM) 1,822.40 0.46%
भारती एयरटेल (BHARTIARTL) 1,902.50 0.40%
अपोलो हॉस्पिटल्स (APOLLOHOSP) 7,630.50 0.34%
डॉ. रेड्डीज (DRREDDY) 1,243.00 0.32%
इटरनल (ETERNAL) 305.40 0.31%
टाटा कंज्यूमर (TATACONSUM) 962.10 0.24%
एशियन पेंट्स (ASIANPAINT) 2,289.80 0.22%
ओएनजीसी (ONGC) 225.37 0.16%
एचडीएफसी बैंक (HDFCBANK) 694.55 0.07%
सन फार्मा (SUNPHARMA) 1,758.80 0.05%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस प्रतिशत चेंज
हिंडाल्को (HINDALCO) 863.40 -2.51%
टाटा स्टील (TATASTEEL) 168.60 -2.16%
एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE) 517.30 -2.09%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) 264.55 -2.02%
टाइटन (TITAN) 4,265.00 -1.95%
जियो फाइनेंशियल (JIOFIN) 206.91 -1.85%
आयशर मोटर्स (EICHERMOT) 6,960.00 -1.76%
अडानी एंटरप्राइजेज (ADANIENT) 2,507.70 -1.66%
अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS) 1,720.90 -1.66%
ट्रेंट (TRENT) 2,731.90 -1.58%
इंडिगो (INDIGO) 4,530.70 -1.51%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 2,826.80 -1.30%
नेस्ले इंडिया (NESTLEIND) 1,174.60 -1.29%
एनटीपीसी (NTPC) 298.80 -1.26%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *