Stock Market: IT शेयरों में आज भी जारी है तेजी, फार्मा और हेल्थकेयर में दिख रही गिरावट, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market: IT शेयरों में आज भी जारी है तेजी, फार्मा और हेल्थकेयर में दिख रही गिरावट, जानिए मार्केट का हाल

Share Market News: मंगलवार की भारी तेजी के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 16 अंक की बढ़त 73,049.76 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर यह सिर्फ 15 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी मात्र 0.13 फीसदी या 30 अंक की गिरावट के साथ 22,691 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक और मारुति के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में देखने को मिली।

निफ्टी के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 2,322.40 +2.88
इन्फोसिस 1,087.60 +2.40
नेस्ले इंडिया 1,365.10 +2.33
कोल इंडिया 417.50 +2.20
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 971.65 +1.21
कोटक महिंद्रा बैंक 444.00 +1.14
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,340.80 +1.12
टेक महिंद्रा 1,556.20 +0.82
बीएसई 3,401.90 +0.79
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 219.27 +0.67
मारुति सुजुकी इंडिया 11,318.00 +0.65
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,173.70 +0.60
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) 223.96 +0.59
एचडीएफसी बैंक 718.20 +0.59
अडानी एंटरप्राइजेज 2,710.00 +0.56
अल्ट्राटेक सीमेंट 10,806.00 +0.52
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 381.90 +0.50
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस 968.75 -1.95
सुंदरम फाइनेंस 1,753.10 -0.99
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,227.70 -0.99
बजाज फाइनेंस 973.15 -0.98
सिप्ला 1,316.80 -0.96
आयशर मोटर्स 7,096.00 -0.94
मैक्स हेल्थकेयर 853.40 -0.88
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 894.45 -0.86
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 3,644.60 -0.83
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,840.70 -0.83
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1,674.50 -0.75
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 556.00 -0.71
बजाज फिनसर्व 1,743.90 -0.67
टाइटन कंपनी 4,459.80 -0.61
अडानी पोर्ट्स 1,754.10 -0.50
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 249.30 -0.48
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,171.30 -0.45
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *