विधानसभा का बजट सत्र का कल आखिरी दिन था। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद जब जदयू के कुचायकोट के विधायक पप्पू पाण्डेय बाहर निकले। इस दौरान पप्पू पांडे होली के बक्शीश के रूप में वहां मौजूद कर्मचारियों को पैसे बांटने लगे। यद देख कर्मचारियों के भीड़ जुट गई। इसके बाद पप्पू पाण्डेय ने 500 के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। विधानसभा पोर्टिको में मौजूद तमाम कर्मचारी यहां तक की मार्शल भी पैसे लूटने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। देखिए नोट बरसाने के बाद उमड़ी भीड़ की तस्वीर… विधानसभा अध्यक्ष कर सकते हैं कार्रवाई विधानसभा कैंपस के अंदर पैसे बांटना अनुशासनहीनता मानी जाती है। जिस तरह से पोर्टिको से पैसे उड़ाए गए वो विधायक के लिए संसदीय परंपरा के खिलाफ मानी जाती है। इस मामले में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को है। विधानसभा अध्यक्ष मामले को संज्ञान में लेकर इसकी पूरी जांच कर सकते हैं। साथ ही मार्शल को बुलाकर पूछताछ भी किया जा सकता है। ऐसी घटनाएं फिर से ना हो, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष अपना अधिकार का पालन करते हुए विधायक को हिदायत भी दे सकते हैं। साथ ही मार्शल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। छठी बार जीत हासिल कर बने विधायक गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधायक का नाम अमरेंद्र कुमार पाण्डेय है, जो पप्पू पाण्डेय के नाम से भी जाने जाते हैं। वे छठी बार जीत हासिल कर विधायक बने हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने 24365 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिनारायण सिंह को मात दी थी। अमरेंद्र कुमार पाण्डेय बिहार विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यान आकर्षित करने वाली समिति के सह अध्यक्ष भी हैं। वे जनता दल यूनाइटेड के राज्य महासचिव भी हैं। 2020 के आम चुनाव में उन्होंने पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे को भी हराया था । विधानसभा का बजट सत्र का कल आखिरी दिन था। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद जब जदयू के कुचायकोट के विधायक पप्पू पाण्डेय बाहर निकले। इस दौरान पप्पू पांडे होली के बक्शीश के रूप में वहां मौजूद कर्मचारियों को पैसे बांटने लगे। यद देख कर्मचारियों के भीड़ जुट गई। इसके बाद पप्पू पाण्डेय ने 500 के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। विधानसभा पोर्टिको में मौजूद तमाम कर्मचारी यहां तक की मार्शल भी पैसे लूटने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। देखिए नोट बरसाने के बाद उमड़ी भीड़ की तस्वीर… विधानसभा अध्यक्ष कर सकते हैं कार्रवाई विधानसभा कैंपस के अंदर पैसे बांटना अनुशासनहीनता मानी जाती है। जिस तरह से पोर्टिको से पैसे उड़ाए गए वो विधायक के लिए संसदीय परंपरा के खिलाफ मानी जाती है। इस मामले में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को है। विधानसभा अध्यक्ष मामले को संज्ञान में लेकर इसकी पूरी जांच कर सकते हैं। साथ ही मार्शल को बुलाकर पूछताछ भी किया जा सकता है। ऐसी घटनाएं फिर से ना हो, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष अपना अधिकार का पालन करते हुए विधायक को हिदायत भी दे सकते हैं। साथ ही मार्शल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। छठी बार जीत हासिल कर बने विधायक गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधायक का नाम अमरेंद्र कुमार पाण्डेय है, जो पप्पू पाण्डेय के नाम से भी जाने जाते हैं। वे छठी बार जीत हासिल कर विधायक बने हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने 24365 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिनारायण सिंह को मात दी थी। अमरेंद्र कुमार पाण्डेय बिहार विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यान आकर्षित करने वाली समिति के सह अध्यक्ष भी हैं। वे जनता दल यूनाइटेड के राज्य महासचिव भी हैं। 2020 के आम चुनाव में उन्होंने पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे को भी हराया था ।


