SP बोले -‘पुलिस अधिकारी सतर्कता और सख्ती से ड्यूटी करें’:शिवहर में टू-फोर व्हीलर की तलाशी,ड्राइविंग लाइसेंस- हेलमेट की चेकिंग

शिवहर में मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। एसपी मिश्रा स्वयं शिवहर जीरोमाइल चौक पर अभियान का जायजा लेने पहुंचे। इस विशेष जांच अभियान के दौरान जीरोमाइल चौक पर शिवहर थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बिना नंबर प्लेट वाले, नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी शुभांक मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और सख्ती के साथ अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया। देर रात तक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। वहीं, आम लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है। शिवहर में मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। एसपी मिश्रा स्वयं शिवहर जीरोमाइल चौक पर अभियान का जायजा लेने पहुंचे। इस विशेष जांच अभियान के दौरान जीरोमाइल चौक पर शिवहर थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बिना नंबर प्लेट वाले, नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी शुभांक मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और सख्ती के साथ अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया। देर रात तक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। वहीं, आम लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *