सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत:इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी है; कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत

सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत:इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी है; कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर ने शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम से बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जमानत दी है। इधर, इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। वहां के डीएसपी दास सर ने भी बताया कि सोनम को जमानत मिल गई है। जमानत किस आधार पर मिली है? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे। 23 मई 2025 को हुई थी राजा की हत्या राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था। सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया। सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ये खबर भी पढ़ें… होमस्टे में राजा-सोनम का आखिरी डिनर, 1380 रुपए चुकाए:पति के साथ एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों से आज शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। हालांकि, ये लोग ज्यादातर समय शांत ही रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया:राज की दलील- सोनम ही मास्टरमाइंड इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *