कैथल में पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के कब्जे से 509 ग्राम (आधा किलो से ज्यादा) अफीम बरामद हुई है, जिसे वह आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला था। पकड़े गए आरोपी की पहचान डेरा भाग सिंह वार्ड नंबर 15 चीका निवासी बलजीत कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने सीआईए 1 के एएसआई विजेंद्र सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ चीका थाना में केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली सूचना विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम 20 मार्च को रात के समय चीका क्षेत्र में मौजूद थी। वहां पुलिस को सूचना मिली कि हंसी बुटाना नहर के पुल पर आरोपी बलजीत नशीला पदार्थ लिए खड़ा है, जिसे वह आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस की टीम मौके पर पर दबिश देकर और आरोपी को पकड़ लिया। जब अधिकारियों के सामने आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 509 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चीका थाना के जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से नशा तस्करी मामले को लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।


