स्मृति- पलाश की खत्म हुई कड़वाहट? पिता और बहन के वीडियो से शादी की चर्चा हुई तेज

स्मृति- पलाश की खत्म हुई कड़वाहट? पिता और बहन के वीडियो से शादी की चर्चा हुई तेज

Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का रिश्ता पिछले साल जिस मोड़ पर टूटा था, उसने फैंस का दिल तोड़ दिया था। नवंबर 2025 में शादी से एक रात पहले ही ये रिश्ता अचानक खत्म हो गया था। जिसके बाद खबरें आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है जिस वदह से दोनों अलग हो गए। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो फैली हुई है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

स्मृति-पलाश फिर आए साथ? (Smriti Mandhana Palash Muchhal Patch Up Rumours)

इंटरनेट पर जो वीडियो तेजी से फैल रहा है उसमें स्मृति मंधाना के पिता, श्रीनिवास मंधाना को पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ देखा जा सकता है। मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट के बाहर दोनों स्पॉट हुए। इस वीडियो में पलक, स्मृति के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। उनके साथ पलक के पति और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद दिखे। जिस गर्मजोशी से स्मृति के पिता ने पलक को आशीर्वाद दिया, उसे देखकर फैंस हैरान हैं।

वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट (Palak Muchhal and Smriti Father Shrinivas Mandhana Video)

सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं- “क्या ये सब सच है? क्या पलाश और स्मृति की शादी फिर से होने वाली है?” एक ने लिखा- क्या ये पुराना वीडियो है? एक अन्य ने कमेंट किया, एक बार फिर स्मृति के साथ गलत न हो।” एक यूजर ने लिखा, “पलाश को एक और मौका देने के लिए शुक्रिया स्मृति। वहीं, एक ने लिखा- पलाश जैसा भी हो पर पलक बहुत अच्छी है। हालांकि, कुछ लोग इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

क्यों टूटी थी ‘आइडल कपल’ की शादी? (Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled)

बता दें, पलाश और स्मृति 23 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। प्री-वेडिंग फंक्शन भी धूमधाम से पूरे हो चुके थे। हल्दी- संगीत सब हो चुका था, लेकिन शादी से एक रात पहले खबरें आईं कि स्मृति ने पलाश को ‘चीटिंग’ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप लगे कि पलाश स्मृति के साथ रहते हुए भी अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। इन आरोपों के बाद शादी रद्द कर दी गई और सोशल मीडिया पर पलाश को काफी ट्रोल किया गया था। तब स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई थी।

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled

स्मृति ने नहीं की कभी शादी पर बात

दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे विवाद पर स्मृति मंधाना ने आज तक एक शब्द भी नहीं बोला है। वहीं पलाश हमेशा खुद पर लगे धोखेबाजी के आरोपों को नकारते रहे हैं। अब पलक मुच्छल और स्मृति के पिता की यह मुलाकात महज एक इत्तेफाक है या फिर बड़े समझौते का संकेत, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना साफ है कि इस एक वीडियो ने दबे हुए जख्मों और उम्मीदों को फिर से हरा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *