SLW vs PAKW: भारत से पाकिस्तान भिड़ेगा या श्रीलंका? वूमेंस एशिया कप के दूसरे फाइनलिस्ट का आज होगा फैसला

SLW vs PAKW: भारत से पाकिस्तान भिड़ेगा या श्रीलंका? वूमेंस एशिया कप के दूसरे फाइनलिस्ट का आज होगा फैसला

SL vs PAK Women’s Asia Cup Live Streaming: वूमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों में से जो भी टीम जीतेगी, उसे फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ना होगा। यह वूमेंस एशिया कप का दसवां संस्करण है और दसों बार भारतीय टीम फाइनल पहुंची है। वहीं, श्रीलंका की टीम ने इससे पहले छह बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और एक बार खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान की टीम दो बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन उसे अभी भी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

श्रीलंका है जीत की प्रबल दावेदार

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज रात भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान की टीम जहां ग्रुप स्टेज में 3 में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी, तो वहीं श्रीलंका ने ग्रुप के तीनों मुकाबले जीते थे और पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल पहुंची थी।

कहां देखें सेमीफाइनल मुकाबला?

इस मुकाबले में जीत की दावेदार श्रीलंका है, लेकिन पाकिस्तान के कोच ने भी खिताब जीतने का दावा किया है। इस मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा SonyLIV ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार वूमेंस एशिया कप का खिताब जीता है। पिछले 9 टूर्नामेंट में से सात बार भारतीय टीम चैंपियन रही है, तो एक बार श्रीलंका और एक बार बांग्लादेश ने खिताब अपने नाम किया। बांग्लादेश को भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में हरा दिया है। अब देखना यह है कि इस बार एशिया की नई चैंपियन मिलती है या भारत और श्रीलंका में से कोई खिताब जीतता है।

वूमेंस एशिया कप के लिए पाकिस्तान

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर और वहीदा अख्तर।

वूमेंस एशिया कप के लिए श्रीलंका

इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा और हासिनी परेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *