‘सर, मुझे क्यों गोली मार दी, जल्दी हॉस्पिटल ले चलिए’:समस्तीपुर में एनकाउंटर के बाद बोला बदमाश, पुलिसकर्मी ने गालियां दी, कहा- ज्यादा मत बोलो

‘सर, मुझे क्यों गोली मार दी, जल्दी हॉस्पिटल ले चलिए’:समस्तीपुर में एनकाउंटर के बाद बोला बदमाश, पुलिसकर्मी ने गालियां दी, कहा- ज्यादा मत बोलो

‘सर, एक बात पूछूं, आपने मुझे गोली क्यों मार दी?’ समस्तीपुर में मंगलवार देर रात हुए एनकाउंटर में घायल अपराधी और एक पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। अपराधी पुलिसकर्मी को ये भी बता रहा है कि उसने किसके कहने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बातचीत के आखिर में अपराधी पुलिसकर्मी से जल्दी अस्पताल ले चलने का रिक्वेस्ट भी कर रहा है। दरअसल, उजियारपुर थाना इलाके में हुए लूटकांड में शामिल कुल 5 अपराधियों में से 3 बदमाश प्रिंस कुमार, भूपेंद्र कुमार और लक्ष्मण कुमार दास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों बदमाश के पास से 2 बाइक बरामद हुई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार भगवानपुर देसुआ के बगीचे में छिपा कर रखा है। पुलिस तीनों को लेकर भगवानपुर देशुवा पहुंची। यहां अपराधियों ने हथियार उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें 2 मिस फायर हो गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 3 राउंड फायरिंग की। एक गोली अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बाकी दोनों बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। अब एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच क्या बातचीत हुई? अपराधी: सर, एक बात पूछूं? आपने मुझे गोली क्यों मार दी? पुलिस पदाधिकारी: गाली देते हुए, तुमने घटना को क्यों अंजाम दिया। अपराधी: गोपाल भइया (अपराधी का बॉस) हैं न, उनकी मां का ऑपरेशन होना था, उन्हें 40 से 50 हजार रुपए की जरूरत थी। पागलों की तरह पैसे मांग रहा था, मैंने उसके साथ रहकर तीन से चार घटना को अंजाम दिया है। उसने पैसे लिए होंगे, उसी ने मुझे घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। अपराधी: सर उसी के कहने पर मैंने घटना को अंजाम दिया था, रोते हुए… सर मुझे हॉस्पिटल ले चलिए। पुलिस पदाधिकारी: हॉस्पिटल ले जाएंगे… गाली देते हुए… अपराधी: सर हड्डी में गोली क्यों मार दिए पुलिस पदाधिकारी: फिर से ज्यादा बोल रहा है अपराधी: सर, अब नहीं बोलेंगे पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का ये वीडियो अपराधी प्रिंस के परिजन ने दैनिक भास्कर को उपलब्ध कराया है। वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब घायल अपराधी को पुलिसकर्मी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। ये वीडियो किसने बनाया, वीडियो प्रिंस के परिवार के पास कैसे पहुंच गया, ये सामने नहीं आ पाया है। सिलाई-कढ़ाई कर अपराधी की मां घर चलाती है एनकाउंटर में घायल प्रिंस दलसिंहसराय थाने के चकसेखु वार्ड 14 मोहल्ला का रहने वाला है। प्रिंस के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर उसके घर पहुंचे। समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर अंदर गली में प्रिंस का घर है। घर की छत ऐलवेस्टर की है, दो कमरों का मकान है। प्रिंस की मां सुशीला देवी सिलाई-कढाई कर घर चलाती है। प्रिंस दो भाई और एक बहन है। दूसरे भाई का नाम यश कुमार है। प्रिंस ने सातवीं तक पढाई की है। घर के सामने प्रिंस के पिता पिंटू लाल से मुलाकात हुई। पिंटू ने बताया कि मैं गैस बेल्डिंग और पंचर बनाने का काम करता हूं। 18 मई की रात करीब 2 बजे दलसिंहसराय पुलिस घर आई थी। दरवाजा खटखटाने के बाद जब मैं बाहर आया तो पुलिस ने मेरे बेटे प्रिंस के बारे में पूछा और फिर से अपने साथ ले गई। पिंटू ने बताया कि मैंने बेटे को ले जाने का कारण पूछा तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। 19 मई की सुबह से लेकर शाम तक मैं थाना का चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने मेरे बेटे की गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई। सुबह 10 बजे बेटे के एनकाउंटर में घायल होने की जानकारी मिली पिंटू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुझे खबर मिली कि प्रिंस को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिंटू ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ मैं सीनियर अधिकारियों तक जाऊंगा, मानवाधिकार आयोग के पास भी जाऊंगा। पिंटू ने बताया कि मेरे बेटे प्रिंस को साल 2022 में भी जेल भेजा गया था। पुलिस ने उस वक्त जिस मामले में मेरे बेटे को गिरफ्तार किया था, उस वक्त मेरा बेटा तो बंगलुरु में मजदूरी कर रहा था। बंगलुरु से ही मिले सबूत के आधार पर मेरे बेटे को कोर्ट ने जमानत दी थी। पुलिस ने अब किसी और झूठे केस में मेरे बेटे को जानबूझकर फंसा दिया है। घर से मेरे बेटे को उठाकर उसका झूठा एनकांउटर किया गया है। मुझे इंसाफ चाहिए। वहीं, प्रिंस की मां सुशीला देवी ने कहा कि मेरे बेटे ने एक महीने पहले ही EMI पर एक बाइक खरीदी थी। अभी बाइक की पहली किस्त भी नहीं गई है। प्रिंस ने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस उसे घर से जबरन उठाकर ले गई और एनकाउंटर कर दिया। सुशीला देवी ने बताया कि बेटा घर पर ही रहता था और पिता के काम में हाथ बंटाता था। अब जानिए, प्रिंस को किस मामले में गिरफ्तार किया गया? 27 अप्रैल को उजियारपुर थाना क्षेत्र में होंडा स्ट्रीम बाइक, एक टैब और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस को इनपुट मिला। इस घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने प्रिंस कुमार और उसके दो साथी भूपेंद्र उर्फ देव और लक्ष्मण कुमार दास को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश के पास से होंडा स्ट्रीम बाइक के साथ ही एक और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान तीनों बदमाशों ने बताया कि हम लोगों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि वारदात में यूज किए गए हथियार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छिपा कर रखा है। हथियार बरामदगी के लिए तीनों को लेकर पुलिस की टीम उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसूआ गांव के बगीचे में पहुंची थी। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बदमाशों के पास से दो कट्‌टा, एक पिस्टल, गोली के साथ ही सरायरंजन सीएसपी से लूट कांड का 77 हजार 100 रुपए भी बरामद किया गया है। बदमाशों के पास लूटी गई होंडा स्ट्रीम बाइक और एक अन्य मामले में लूट की होंडा की एक और बाइक बरामद की गई है। ‘सर, एक बात पूछूं, आपने मुझे गोली क्यों मार दी?’ समस्तीपुर में मंगलवार देर रात हुए एनकाउंटर में घायल अपराधी और एक पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। अपराधी पुलिसकर्मी को ये भी बता रहा है कि उसने किसके कहने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बातचीत के आखिर में अपराधी पुलिसकर्मी से जल्दी अस्पताल ले चलने का रिक्वेस्ट भी कर रहा है। दरअसल, उजियारपुर थाना इलाके में हुए लूटकांड में शामिल कुल 5 अपराधियों में से 3 बदमाश प्रिंस कुमार, भूपेंद्र कुमार और लक्ष्मण कुमार दास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों बदमाश के पास से 2 बाइक बरामद हुई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार भगवानपुर देसुआ के बगीचे में छिपा कर रखा है। पुलिस तीनों को लेकर भगवानपुर देशुवा पहुंची। यहां अपराधियों ने हथियार उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें 2 मिस फायर हो गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 3 राउंड फायरिंग की। एक गोली अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बाकी दोनों बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। अब एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच क्या बातचीत हुई? अपराधी: सर, एक बात पूछूं? आपने मुझे गोली क्यों मार दी? पुलिस पदाधिकारी: गाली देते हुए, तुमने घटना को क्यों अंजाम दिया। अपराधी: गोपाल भइया (अपराधी का बॉस) हैं न, उनकी मां का ऑपरेशन होना था, उन्हें 40 से 50 हजार रुपए की जरूरत थी। पागलों की तरह पैसे मांग रहा था, मैंने उसके साथ रहकर तीन से चार घटना को अंजाम दिया है। उसने पैसे लिए होंगे, उसी ने मुझे घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। अपराधी: सर उसी के कहने पर मैंने घटना को अंजाम दिया था, रोते हुए… सर मुझे हॉस्पिटल ले चलिए। पुलिस पदाधिकारी: हॉस्पिटल ले जाएंगे… गाली देते हुए… अपराधी: सर हड्डी में गोली क्यों मार दिए पुलिस पदाधिकारी: फिर से ज्यादा बोल रहा है अपराधी: सर, अब नहीं बोलेंगे पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का ये वीडियो अपराधी प्रिंस के परिजन ने दैनिक भास्कर को उपलब्ध कराया है। वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब घायल अपराधी को पुलिसकर्मी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। ये वीडियो किसने बनाया, वीडियो प्रिंस के परिवार के पास कैसे पहुंच गया, ये सामने नहीं आ पाया है। सिलाई-कढ़ाई कर अपराधी की मां घर चलाती है एनकाउंटर में घायल प्रिंस दलसिंहसराय थाने के चकसेखु वार्ड 14 मोहल्ला का रहने वाला है। प्रिंस के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर उसके घर पहुंचे। समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर अंदर गली में प्रिंस का घर है। घर की छत ऐलवेस्टर की है, दो कमरों का मकान है। प्रिंस की मां सुशीला देवी सिलाई-कढाई कर घर चलाती है। प्रिंस दो भाई और एक बहन है। दूसरे भाई का नाम यश कुमार है। प्रिंस ने सातवीं तक पढाई की है। घर के सामने प्रिंस के पिता पिंटू लाल से मुलाकात हुई। पिंटू ने बताया कि मैं गैस बेल्डिंग और पंचर बनाने का काम करता हूं। 18 मई की रात करीब 2 बजे दलसिंहसराय पुलिस घर आई थी। दरवाजा खटखटाने के बाद जब मैं बाहर आया तो पुलिस ने मेरे बेटे प्रिंस के बारे में पूछा और फिर से अपने साथ ले गई। पिंटू ने बताया कि मैंने बेटे को ले जाने का कारण पूछा तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। 19 मई की सुबह से लेकर शाम तक मैं थाना का चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने मेरे बेटे की गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई। सुबह 10 बजे बेटे के एनकाउंटर में घायल होने की जानकारी मिली पिंटू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुझे खबर मिली कि प्रिंस को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिंटू ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ मैं सीनियर अधिकारियों तक जाऊंगा, मानवाधिकार आयोग के पास भी जाऊंगा। पिंटू ने बताया कि मेरे बेटे प्रिंस को साल 2022 में भी जेल भेजा गया था। पुलिस ने उस वक्त जिस मामले में मेरे बेटे को गिरफ्तार किया था, उस वक्त मेरा बेटा तो बंगलुरु में मजदूरी कर रहा था। बंगलुरु से ही मिले सबूत के आधार पर मेरे बेटे को कोर्ट ने जमानत दी थी। पुलिस ने अब किसी और झूठे केस में मेरे बेटे को जानबूझकर फंसा दिया है। घर से मेरे बेटे को उठाकर उसका झूठा एनकांउटर किया गया है। मुझे इंसाफ चाहिए। वहीं, प्रिंस की मां सुशीला देवी ने कहा कि मेरे बेटे ने एक महीने पहले ही EMI पर एक बाइक खरीदी थी। अभी बाइक की पहली किस्त भी नहीं गई है। प्रिंस ने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस उसे घर से जबरन उठाकर ले गई और एनकाउंटर कर दिया। सुशीला देवी ने बताया कि बेटा घर पर ही रहता था और पिता के काम में हाथ बंटाता था। अब जानिए, प्रिंस को किस मामले में गिरफ्तार किया गया? 27 अप्रैल को उजियारपुर थाना क्षेत्र में होंडा स्ट्रीम बाइक, एक टैब और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस को इनपुट मिला। इस घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने प्रिंस कुमार और उसके दो साथी भूपेंद्र उर्फ देव और लक्ष्मण कुमार दास को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश के पास से होंडा स्ट्रीम बाइक के साथ ही एक और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान तीनों बदमाशों ने बताया कि हम लोगों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि वारदात में यूज किए गए हथियार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छिपा कर रखा है। हथियार बरामदगी के लिए तीनों को लेकर पुलिस की टीम उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसूआ गांव के बगीचे में पहुंची थी। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बदमाशों के पास से दो कट्‌टा, एक पिस्टल, गोली के साथ ही सरायरंजन सीएसपी से लूट कांड का 77 हजार 100 रुपए भी बरामद किया गया है। बदमाशों के पास लूटी गई होंडा स्ट्रीम बाइक और एक अन्य मामले में लूट की होंडा की एक और बाइक बरामद की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *