SIR के विरोध में AISA ने निकाला विरोध मार्च:जीपीओ गोलंबर से शुरू होकर पटना जंक्शन तक गए, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया

SIR के विरोध में AISA ने निकाला विरोध मार्च:जीपीओ गोलंबर से शुरू होकर पटना जंक्शन तक गए, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने SIR और नागरिकों पर पुलिसिया दमन के विरोध में अखिल भारतीय प्रतिवाद के तहत आज पटना में विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च जीपीओ गोलंबर से शुरू होकर पटना जंक्शन तक गया। इसके बाद पटना जंक्शन गोलंबर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। AISA की प्रमुख मांगें 1. ज्ञानेश कुमार को गिरफ़्तार करो 2. SIR बंद करो 3. SIR के बाद हुए चुनाव रद्द करो 4. पुलिसिया दमन बंद करो कल AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को किया था डिटेन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया था। इसी के सपोर्ट में आज पटना में भी प्रदर्शन किया गया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान नेहा बोरा पुलिसकर्मियों से उनकी पहचान और नेमप्लेट को लेकर सवाल करती नजर आईं तथा उन्होंने अपना विरोध जारी रखने की बात कही थी। 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति जताई भारतीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद को लेकर आई एक रिपोर्ट के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। 4 महीने बाद 9 सितंबर को बैठक संधू और जोशी का आरोप है कि आयोग के कई फैसले और आदेश उनकी जानकारी के बिना लिए और जारी किए गए। उन्होंने कुछ कदमों को ‘अनधिकृत और गैरकानूनी’ बताया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई थी। 4 महीने बाद 9 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों की पूरी बैठक हुई। हालांकि इसमें किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने SIR और नागरिकों पर पुलिसिया दमन के विरोध में अखिल भारतीय प्रतिवाद के तहत आज पटना में विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च जीपीओ गोलंबर से शुरू होकर पटना जंक्शन तक गया। इसके बाद पटना जंक्शन गोलंबर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। AISA की प्रमुख मांगें 1. ज्ञानेश कुमार को गिरफ़्तार करो 2. SIR बंद करो 3. SIR के बाद हुए चुनाव रद्द करो 4. पुलिसिया दमन बंद करो कल AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को किया था डिटेन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया था। इसी के सपोर्ट में आज पटना में भी प्रदर्शन किया गया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान नेहा बोरा पुलिसकर्मियों से उनकी पहचान और नेमप्लेट को लेकर सवाल करती नजर आईं तथा उन्होंने अपना विरोध जारी रखने की बात कही थी। 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति जताई भारतीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद को लेकर आई एक रिपोर्ट के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। 4 महीने बाद 9 सितंबर को बैठक संधू और जोशी का आरोप है कि आयोग के कई फैसले और आदेश उनकी जानकारी के बिना लिए और जारी किए गए। उन्होंने कुछ कदमों को ‘अनधिकृत और गैरकानूनी’ बताया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई थी। 4 महीने बाद 9 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों की पूरी बैठक हुई। हालांकि इसमें किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *