सूरज हत्याकांड में 6 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:बेतिया में परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी, बोले- मुंडन कराकर सड़क जाम करेंगे

सूरज हत्याकांड में 6 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:बेतिया में परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी, बोले- मुंडन कराकर सड़क जाम करेंगे

पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 17 साल के सूरज जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इससे परिजनों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ”सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे” परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। मृतक की मां ने कहा कि परिवार के लोग मुंडन कराकर सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे। विधायक ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया सूरज की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर बेतिया-सरिसवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। उन्होंने आगजनी कर विरोध जताया था। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा था। हालांकि, छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों की नाराजगी बढ़ रही है। वे अब फिर से आंदोलन की तैयारी में हैं। पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 17 साल के सूरज जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इससे परिजनों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ”सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे” परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। मृतक की मां ने कहा कि परिवार के लोग मुंडन कराकर सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे। विधायक ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया सूरज की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर बेतिया-सरिसवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। उन्होंने आगजनी कर विरोध जताया था। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा था। हालांकि, छह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों की नाराजगी बढ़ रही है। वे अब फिर से आंदोलन की तैयारी में हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *