नासिक की IT कंपनी में ‘पाप’ का खुलासा; रेप, छेड़छाड़ और जबरन धर्मांतरण के आरोप में 6 टीम लीडर गिरफ्तार

नासिक की IT कंपनी में ‘पाप’ का खुलासा; रेप, छेड़छाड़ और जबरन धर्मांतरण के आरोप में 6 टीम लीडर गिरफ्तार

Nasik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) के भीतर एक ऐसी कंपनी का पर्दाफाश हुआ है जहां पर पिछले चार साल से गंदे कामों का कारोबार चल रहा था। दरअसल, यहां पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और पुरुष कर्मचारियों के जबरन धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के 6 टीम लीडरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एचआर (HR) हेड के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के भीतर हिंदू कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी तैसिफ अत्तार, दानिश, शाहरुख शेख और रजा मेमन पर एक हिंदू युवक को जबरन इस्लाम कबूल करवाने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि युवक को दफ्तर में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसे जबरन बीफ (गोवंश का मांस) खिलाया गया। युवक के धर्म परिवर्तन के बाद की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है।

यौन उत्पीड़न और HR की लापरवाही

महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि टीम लीडर अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर लंबे समय से उनका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। एक पीड़िता ने बताया कि जब उसने पॉश (POSH) नियमों के तहत एचआर हेड से शिकायत की, तो उसे यह कहकर चुप करा दिया गया कि ‘MNC कल्चर में यह सब नॉर्मल है, शांत रहो।’ पुलिस ने अब लापरवाही बरतने वाले एचआर हेड को भी आरोपी बनाया है।

SIT का गठन और 9 FIR दर्ज

वहीं, इस मामले को गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है। अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 8 शिकायतें महिलाओं की हैं। इनमें रेप, छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। करीब 300 कर्मचारियों वाली इस कंपनी में पुलिस को और भी पीड़ितों के होने का अंदेशा है।

पुलिस की कार्रवाई

नासिक पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अलग-अलग टीम के हेड थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस धर्मांतरण और शोषण के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था। जांच टीम अन्य महिला कर्मचारियों से भी संपर्क कर रही है ताकि उन्हें सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *