बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले व्यस्त इंदिरा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कपड़ों की दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। रेडीमेड कपड़ों का बाजार होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कपड़ों की वजह से लपटें लगातार उग्र होती गईं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली के पोल या दुकान में हुआ शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी जनहानि की खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि सीजन के लिए मंगाया गया लाखों रुपये का रेडीमेड स्टॉक पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया है।


