गोविंदगंज | थाना क्षेत्र के रढिया गांव टोला वार्ड- 7 स्थित किराना दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। उक्त घटना में किराना दुकान में रखा नगद, किराना समान, रैंक सहित लगभग एक लाख की क्षति का अनुमान है। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार बीटू कुमार तिवारी ने अरेराज अंचल एवं गोविंदगंज थाना में आवेदन दिया। दुकानदार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार की देर शाम अपनी किराना दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जिसकी सूचना पर दुकानदार दौड़कर दुकान पर पहुंचा तबतक दुकान में रखा सबकुछ जल कर खाक हो गया था। गोविंदगंज | थाना क्षेत्र के रढिया गांव टोला वार्ड- 7 स्थित किराना दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। उक्त घटना में किराना दुकान में रखा नगद, किराना समान, रैंक सहित लगभग एक लाख की क्षति का अनुमान है। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार बीटू कुमार तिवारी ने अरेराज अंचल एवं गोविंदगंज थाना में आवेदन दिया। दुकानदार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार की देर शाम अपनी किराना दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जिसकी सूचना पर दुकानदार दौड़कर दुकान पर पहुंचा तबतक दुकान में रखा सबकुछ जल कर खाक हो गया था।


