‘धुरंधर 2’ के फ्लॉप होने की उम्मीद कर रहा था बॉलीवुड, निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा

‘धुरंधर 2’ के फ्लॉप होने की उम्मीद कर रहा था बॉलीवुड, निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा

Dhurandhar 2 Bollywood Controversy: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ दर्शकों ने फिल्म को जबरदस्त प्यार दिया, वहीं दूसरी तरफ अब इंडस्ट्री अंदर से भी इस फिल्म को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में निर्देशक कुणाल कोहली ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फिल्मी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। जी हां, कुणाल कोहली के बयान के बाद एक बार फिर ये बहस शुरू हो गई है कि क्या वाकई ‘धुरंधर 2’ से बॉलीवुड को जलन हुई है।

कुणाल कोहली ने किया खुलासा (Dhurandhar 2 Bollywood Controversy:)

कुणाल कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कई बड़े फिल्मकारों और निर्देशकों को भरोसा नहीं था। उनका मानना था कि फिल्म शुरुआती दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। फिल्म ने न सिर्फ शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की बल्कि सोमवार के बाद भी इसकी रफ्तार और तेज होती चली गई। उन्होंने कहा कि निर्देशकों को उम्मीद थी कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कुणाल बोले- धुरंधर को नहीं मिला इंडस्ट्री से सपोर्ट

निर्देशक ने ये भी चौंकाने वाली बात कही कि कभी-कभी किसी फिल्म को बॉलीवुड की तरफ से वो सपोर्ट नहीं मिलता है जिसकी शायद उम्मीद होती है लेकिन फिर भी वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती है और धुरंधर 2 इसका जीता-जागता उदाहरण है। निर्देशक की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म का चलना पूरी तरह से दर्शकों के हाथ में होता है।

जाकिर खान ने भी कसा था तंज (Dhurandhar 2 Bollywood Controversy:)

बता दें कुछ दिन पहले ही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कॉमेडियन जाकिर खान ने होस्ट करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया था जिसने इस बहस को शुरू कर दिया था। उन्होंने धुरंधर 2 को लेकर कहा था कि फिल्म में तो धमाके पाकिस्तान के ल्यारी में हुए हैं लेकिन असली धमाके मुंबई और बॉलीवुड में हुए हैं। उनके कहने का मतलब था कि फिल्म से बॉलीवुड को जलन महसूस हुई है फिर भले ही ऊपर ऊपर से सभी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म में रणवीर सिंह ने एक जासूस की भूमिका निभाई है, जो दुश्मन देश में जाकर एक मिशन को अंजाम देता है। उनके किरदार का सफर फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। कुणाल कोहली ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अगर दमदार अभिनय निभाया जाए और उसकी कहानी भी मजबूत हो तो वो अपने आप भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *