कृषकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण में शिवहर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

कृषकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण में शिवहर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

भास्कर न्यूज| शिवहर किसान सम्मान निधि के कृषकों को फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण कार्य में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। शिवहर जिला में कुल 37,567 पीएम किसान सम्मान निधि लाभुकों में 19035 कृषकों का वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण कार्य हो ‌चुका है, जो 50.67 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त हो गयी है। जो राज्य भर में सर्वोच्च प्रदर्शन रहा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। जिले का लक्ष्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लक्ष्य के अलावा वैसे सभी कृषक जिनके स्वयं के नाम से जमीन है का फार्मर आईडी बनाना है। बताया गया है कि किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, अपितु कृषकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भविष्य में कृषि एवं अन्य कृषि संबंधित अन्य विभाग से मिलने वाली योजनाओं, सेवाओं का लाभ प्रदान करने का आधार है, जो कृषकों को एक डिजिटल पहचान प्रदान करती है। बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को बंद किया गया है। इसके अगले फेज के कार्यक्रम की भी घोषणा जल्द की जाएगी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। कहा कि अभी हम लोगों ने आधी दूर तय की है। अभी आधी दूरी और तय करनी है। जिले के एक-एक किसान को इससे जोड़ा जाएगा। किसी को भी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले में 37,567 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त प्राप्त करने को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। वहीं बताया गया कि बिहार सरकार के बिहार बजट 2025-27 किसानों के अनु‌सार, किसानों को 6000 के जगह 9000 रुपये सलाना सहायता देगी, जो किसानों को 3000 अतिरिक्त सहायता जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रस्तावित है। जिला में कुल 37,567 किसान सम्मान निधि लाभुकों में 19035 कृषकों का वर्तमान में फार्मर आईडी निर्माण किया गया। अभियान के दौरान 50.67 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करते हुए राज्यभर में सर्वोच्च प्रदर्शन वाले जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। जिले का लक्ष्य किसान सम्मान निधि के लक्ष्य के अलावा वैसे सभी कृषक जिनके स्वयं के नाम से जमीन है, का फार्मर आईडी बनाना है। भास्कर न्यूज| शिवहर किसान सम्मान निधि के कृषकों को फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण कार्य में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। शिवहर जिला में कुल 37,567 पीएम किसान सम्मान निधि लाभुकों में 19035 कृषकों का वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण कार्य हो ‌चुका है, जो 50.67 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त हो गयी है। जो राज्य भर में सर्वोच्च प्रदर्शन रहा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। जिले का लक्ष्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लक्ष्य के अलावा वैसे सभी कृषक जिनके स्वयं के नाम से जमीन है का फार्मर आईडी बनाना है। बताया गया है कि किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। डीएम प्रतिभा रानी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, अपितु कृषकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भविष्य में कृषि एवं अन्य कृषि संबंधित अन्य विभाग से मिलने वाली योजनाओं, सेवाओं का लाभ प्रदान करने का आधार है, जो कृषकों को एक डिजिटल पहचान प्रदान करती है। बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को बंद किया गया है। इसके अगले फेज के कार्यक्रम की भी घोषणा जल्द की जाएगी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। कहा कि अभी हम लोगों ने आधी दूर तय की है। अभी आधी दूरी और तय करनी है। जिले के एक-एक किसान को इससे जोड़ा जाएगा। किसी को भी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले में 37,567 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त प्राप्त करने को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। वहीं बताया गया कि बिहार सरकार के बिहार बजट 2025-27 किसानों के अनु‌सार, किसानों को 6000 के जगह 9000 रुपये सलाना सहायता देगी, जो किसानों को 3000 अतिरिक्त सहायता जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रस्तावित है। जिला में कुल 37,567 किसान सम्मान निधि लाभुकों में 19035 कृषकों का वर्तमान में फार्मर आईडी निर्माण किया गया। अभियान के दौरान 50.67 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करते हुए राज्यभर में सर्वोच्च प्रदर्शन वाले जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। जिले का लक्ष्य किसान सम्मान निधि के लक्ष्य के अलावा वैसे सभी कृषक जिनके स्वयं के नाम से जमीन है, का फार्मर आईडी बनाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *