पूर्व सैन्य अधिकारी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश:मोतिहारी में पैसा लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री, पुलिस ने रुकवाया काम

पूर्व सैन्य अधिकारी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश:मोतिहारी में पैसा लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री, पुलिस ने रुकवाया काम

मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जमीन मालिक ने पैसा लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की और अब जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया है। पूर्व सैन्य अधिकारी एक्स कर्नल संजीव कुमार ने इस संबंध में मेहसी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मेहसी थाना क्षेत्र में 23 कट्ठा जमीन का सौदा किया था और जमीन मालिक अताउर्रहमान को किस्तों में भुगतान किया था। कागजात तैयार करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई कर्नल कुमार के अनुसार, 13 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री तो कर दी गई, लेकिन शेष 15 धुर जमीन के लिए पैसा लेने और कागजात तैयार करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि जमीन मालिक रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में जबरन रजिस्ट्री (कंपल्सरी रजिस्ट्रेशन) के लिए आवेदन भी दिया था। अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया, लेकिन जमीन मालिक किसी भी तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। जमीन मालिक अचानक मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे इसी बीच, जमीन मालिक अचानक मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन पर जबरन बाउंड्री कराने लगे। सूचना मिलने पर कर्नल संजीव कुमार ने मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव को जानकारी दी। थानाध्यक्ष शानू गौरव के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाउंड्री का काम रुकवा दिया। थानाध्यक्ष शानू गौरव ने बताया कि उन्हें जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित विवाद की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कागजात की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जमीन मालिक ने पैसा लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की और अब जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया है। पूर्व सैन्य अधिकारी एक्स कर्नल संजीव कुमार ने इस संबंध में मेहसी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मेहसी थाना क्षेत्र में 23 कट्ठा जमीन का सौदा किया था और जमीन मालिक अताउर्रहमान को किस्तों में भुगतान किया था। कागजात तैयार करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई कर्नल कुमार के अनुसार, 13 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री तो कर दी गई, लेकिन शेष 15 धुर जमीन के लिए पैसा लेने और कागजात तैयार करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि जमीन मालिक रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में जबरन रजिस्ट्री (कंपल्सरी रजिस्ट्रेशन) के लिए आवेदन भी दिया था। अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया, लेकिन जमीन मालिक किसी भी तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। जमीन मालिक अचानक मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे इसी बीच, जमीन मालिक अचानक मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन पर जबरन बाउंड्री कराने लगे। सूचना मिलने पर कर्नल संजीव कुमार ने मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव को जानकारी दी। थानाध्यक्ष शानू गौरव के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाउंड्री का काम रुकवा दिया। थानाध्यक्ष शानू गौरव ने बताया कि उन्हें जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित विवाद की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कागजात की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *