शेखपुरा के युवक की नालंदा में मौत:करंट लगने के बाद इलाज के लिए पहुंचे थे, ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

शेखपुरा के युवक की नालंदा में मौत:करंट लगने के बाद इलाज के लिए पहुंचे थे, ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शेखपुर के युवक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन इलाज के लिए पहुंचे थे। मृतक की पहचान परमेश्वर पासवान के पुत्र सोनू कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना उस वक्त हुई जब सोनू बरबीघा बाजार के गंज मोहल्ले में मकान की ढलाई करने गया था। छत के ऊपर से 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन तार गुजर रही थी। काम शुरू होने से पहले मकान मालिक और ठेकेदार दीपक कुमार ने आश्वासन दिया था कि लाइन कटवा दी गई है, लेकिन जैसे ही सोनू काम के लिए छत पर चढ़ा, वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। सीधे मिक्सर मशीन पर जा गिरा। लापरवाही का लगाया आरोप मृतक के साले मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि करंट लगने के तुरंत बाद ठेकेदार और मकान मालिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल तक ले जाने की जहमत नहीं उठाई। आनन-फानन में परिजन सोनू को लेकर बरबीघा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर स्थिति में पावापुरी रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उम्मीद के सहारे इधर से उधर भटकते रहे। घर में मचा कोहराम इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा है, जिसने एक परिवार का सहारा छीन लिया है। जांच में जुटी पुलिस पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही जीरो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। संबंधित थाने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया जाएगा। नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शेखपुर के युवक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन इलाज के लिए पहुंचे थे। मृतक की पहचान परमेश्वर पासवान के पुत्र सोनू कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना उस वक्त हुई जब सोनू बरबीघा बाजार के गंज मोहल्ले में मकान की ढलाई करने गया था। छत के ऊपर से 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन तार गुजर रही थी। काम शुरू होने से पहले मकान मालिक और ठेकेदार दीपक कुमार ने आश्वासन दिया था कि लाइन कटवा दी गई है, लेकिन जैसे ही सोनू काम के लिए छत पर चढ़ा, वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। सीधे मिक्सर मशीन पर जा गिरा। लापरवाही का लगाया आरोप मृतक के साले मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि करंट लगने के तुरंत बाद ठेकेदार और मकान मालिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल तक ले जाने की जहमत नहीं उठाई। आनन-फानन में परिजन सोनू को लेकर बरबीघा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर स्थिति में पावापुरी रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उम्मीद के सहारे इधर से उधर भटकते रहे। घर में मचा कोहराम इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा है, जिसने एक परिवार का सहारा छीन लिया है। जांच में जुटी पुलिस पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही जीरो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। संबंधित थाने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *