Sesame Laddu For Hair Growth: सुबह खाली पेट बस 1 लड्डू! घर पर बनाएं ये हेयर ग्रोथ बूस्टर लड्डू और देखें कमाल

Sesame Laddu For Hair Growth: सुबह खाली पेट बस 1 लड्डू! घर पर बनाएं ये हेयर ग्रोथ बूस्टर लड्डू और देखें कमाल

Sesame Laddoo For Hair Growth: सभी के घरों में सर्दियों में तिल खाया जाता है। लेकिन अब इसे हेयर सुपरफूड कहा जा रहा है। आजकल सभी इंस्टाग्राम चलाते हैं और हर दूसरी रील में कोई न कोई छोटे-छोटे तिल के लड्डू बनाता दिख रहा है। कई लोगों का मानना है कि तिल के लड्डू खाने से कुछ हफ्तों में ही बाल झड़ना बंद हो जाता है और नए बाल आना शुरू हो जाते हैं।

तिल का क्या रोल है हेयर ग्रोथ में?

4 बड़े कारण

जिंक: हमारे बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए जिंक चाहिए होता है, जो तिल खाने से अच्छे से मिल जाता है।

आयरन: बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण शरीर में खून की कमी है। तिल और गुड़ को साथ खाने से ये एक नेचुरल आयरन सप्लीमेंट की तरह काम करता है और इस कमी को दूर करने में मदद करता है।

हेल्दी फैट्स: तिल में जो गुड फैट्स होते हैं, वे आपकी स्कैल्प को अंदर से नमी देते हैं, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

स्ट्रेस रिलीफ: तिल में मैग्नीशियम होता है, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। हम सब जानते हैं कि टेंशन बालों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

हेयर ग्रोथ लड्डू रेसिपी: फ्लैक्स सीड्स और तिल से बनाएं

बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

  • अलसी – 100 ग्राम
  • गुड़ – स्वादअनुसार
  • घी – एक चम्मच
  • भुने हुए मखाने – एक कटोरी

कैसे बनाएं: तिल और अलसी को हल्का भून लें। अब दोनों को गुड़ के साथ मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। बाद में घी और मखाने डालकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

फायदा: अलसी में ओमेगा-3 होता है, जो बालों की चमक बढ़ाता है।

दादी-नानी वाली रेसिपी

अगर आप पुराने तरीके से लड्डू बनाना चाहते हैं, जो पचाने में आसान और ताकत से भरपूर हों, तो ऐसे बनाएं लड्डू

इंग्रिडियंस: तिल, गुड़, काजू, इलायची पाउडर और घी।
कैसे बनाएं: तिल को कम आंच पर 8-10 मिनट भूनें। इसके बाद घी में गुड़ को पिघलाकर चाशनी बनाएं। इसमें भुने हुए तिल, काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और हल्का ठंडा होने पर लड्डू बनाएं।

रिज्लट कब मिलेगा?

  • 2 से 3 हफ्ते में आपको तकिए और कंघी में बाल कम देखने को मिलेंगे।
  • 1 से 2 महीने में बालों की क्वालिटी और चमक बेहतर होने लगेगी।
  • 8 से 10 हफ्ते में बेबी हेयर दिखने शुरू हो जाएंगे।

ये गलतियां नहीं करें

हम सोचते हैं कि लड्डू खा लिया, अब तो बाल आ जाएंगे। आप गलत सोच रहे हैं। रात को 2 बजे तक नहीं जागें। जंक फूड ना खाएं। स्ट्रेस नहीं ले। तब तिल खाने से रिज्लट मिलेगा। इसे अपनी अच्छी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

एक दिन में कब और कितना खाएं?

1 या 2 छोटे लड्डू काफी हैं। ज्यादा खाने से गर्मी हो सकती है। सुबह खाली पेट खाएं या फिर शाम में नाश्ते की तरह खाएं।

क्या ये सच में काम करते हैं?

अगर बाल जेनेटिक वजहों से गिर रहे हैं या कोई बीमारी है, तो ये उसे पूरी तरह ठीक नहीं कर सकते। लेकिन अगर आपके बाल पोषण की कमी से, मौसम बदलने की वजह से, या अगर डिलीवरी के बाद बाल कमजोर हो रहे हैं। तो ये लड्डू आपको जरूर खाने चाहिए। ये शरीर की उस कमी को पूरा करते हैं जिसकी वजह से बाल गिरना शुरू हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *