US-Iran War रुकने की उम्मीदों से शेयर बाजार में भारी तेजी, 1200 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

US-Iran War रुकने की उम्मीदों से शेयर बाजार में भारी तेजी, 1200 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.64 फीसदी या 1263 अंक की बढ़त लेकर 78,111 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.63 फीसदी या 388 अंक की बढ़त लेकर 24,231 पर बंद हुआ। इस तरह की रिपोर्ट्स हैं कि यूएस और ईरान जल्द ही इस संघर्ष के स्थाई समाधान के लिए बातचीत कर सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिन में पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। यही कारण रहा कि आज बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी इंडिगो में 4.35 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, पावरग्रिड में 4.21 फीसदी, ईटरनल में 4.14 फीसदी, मैक्स हेल्थ में 4.06 फीसदी और विप्रो में 3.46 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट डॉ रेड्डी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और ओएनजीसी के शेयर में दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.89 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 2.58 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.15 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 2.55 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.89 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.50 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.54 फीसदी, निफ्टी आईटी में 2.84 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.27 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.70 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.55 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.01 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.20 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

कच्चे तेल में देखी जा रही तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर क्रूड ऑयल WTI 1.22 फीसदी या 1.14 डॉलर की बढ़त के साथ 92.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 1.41 फीसदी या 1.34 डॉलर की बढ़त के साथ 96.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *