Sawan Somvar के दिन ऑफिस जाने के लिए ऐसे हों एथनिक लुक में तैयार, यहां से लें आइडिया

Sawan Somvar के दिन ऑफिस जाने के लिए ऐसे हों एथनिक लुक में तैयार, यहां से लें आइडिया

Sawan Somvar Office Look: सावन सोमवार में व्रत के दौरान ऑफिस जाने के लिए अगर आप ऐसा ट्रेडिशनल लुक खोज रही हैं, जो सावन की थीम पर आधारित होने के साथ-साथ ऑफिस के लिए भी सही हो, तो ऐसा लुक चुनें जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ऑफिस के माहौल के लिए भी परफेक्ट लगे। इसके लिए बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट पहनने के बदले आप सिंपल कुर्ती, हरी चूड़ियां और मिनिमल ज्वेलरी के साथ आप अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।

सोनम बाजवा के इस लुक से आइडिया लेकर हों तैयार

अगर आप वर्किंग हैं और सावन सोमवार व्रत के दौरान आपको ऑफिस जाना है, तो आप एक्ट्रेस सोनम बाजवा के इस तरह के लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं। यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट और ऑफिस के लिए भी सही है। इस लुक में अभिनेत्री ने व्हाइट कुर्ता को बेहद सिंपल और क्लासी तरीके से स्टाइल किया है। लूज फिट कुर्ता ऑफिस के लिए कंफर्टेबल होने के साथ ही सावन के थीम से मैंच करता हुआ एक्ट्रेस ने डार्क और लाइट ग्रीन चूड़ियों पेयर किया है। वहीं, नेचुरल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है, जिससे पूरा लुक ज्यादा एलिगेंट नजर आता है। साथ ही, ऑक्सीडाइज्ड स्टाइल के ईयररिंग्स इस सिंपल आउटफिट में खूबसूरत एथनिक टच जोड़ते हैं।

सिंपल और सोबर दिखने के लिए ऐसे हों तैयार

सावन सोमवार व्रत रखने के दौरान मंदिर या ऑफिस जाने के लिए अगर आप एथनिक लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इसके लिए अपनी पसंद के लाइट रंग के किसी भी कुर्ती के साथ ही मैचिंग ऑक्सीडाइज्ड झुमके, आंखों में काजल, छोटी-सी बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

कॉटन साड़ी के साथ ट्रेडिशनल लुक ऐसे करें क्रिएट

अगर आप कुर्ती के बजाय साड़ी पहनना चाहती हैं, तो कॉटन साड़ी के साथ इस तरह का सिंपल और सोबर लुक क्रिएट कर सकती हैं। हल्के रंग की कॉटन साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज आपके लुक को खूबसूरत के साथ-साथ ट्रेडिशनल टच देंगे। साड़ी के साथ आप सावन के थीम से जुड़ी हरी चूड़ियां और ईयररिंग्स पहनकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *