भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे दिन बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे के बाद खेल शुरू हुआ। भारत ने 6 विकेट पर 408 रन बना लिए हैं और फिलहाल तीसरे सेशन का खेल जारी है। गॉल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 82, ऋषभ पंत ने 39 और रवींद्र जडेजा 13 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल और मानव सुथार क्रीज पर हैं। भारत ने पहले दिन का खेल 2 विकेट पर 288 रन के स्कोर पर समाप्त किया था, जबकि बारिश के कारण दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह धुल गया। मैच का स्कोरकार्ड…
भारत का छठा विकेट गिरा, जडेजा 13 रन पर LBW:श्रीलंका के खिलाफ स्कोर 400 पार, पडिक्कल ने 167 रन बनाए


