Saras Ghee Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

Saras Ghee Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिंव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में कंज्यूमर पैक में 20 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। साथ ही, बल्क पैक में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है।

डेयरी फेडरेशन के प्रबंधक जनसंपर्क विनोद गेरा ने बताया कि घी के दामों में यह बढ़ोतरी बाजार में आई तेजी और घी के अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स के दामों को देखते हुए की गई है।

उन्होंने बताया कि सरस साधारण घी का एक लीटर मोनोकार्टन पैक 551 रुपए के स्थान पर अब 571 रुपए में मिलेगा। आधा लीटर मोनोकार्टन पैक 277 रुपए के स्थान पर 287 रुपए में मिलेगा। गाय के घी का एक लीटर मोनोकार्टन पैक 570 रुपए के स्थान पर अब 590 रुपए में मिलेगा।

नई दरें हुई लागू

उन्होंने बताया कि सरस साधारण घी का 15 किलो टिन पैक 9345 रुपए के स्थान पर अब 9495 रुपए में मिलेगा। सरस गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9630 रुपए के स्थान पर अब 9780 रुपए में मिलेगा। सरस साधारण और गाय के 5 लीटर टिन पैक्स में भी 20 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पैक्स पर नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई हैं।

मिठाईंयों के दाम बढ़ना तय

घी के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय है। माना जा रहा है कि अब मिठाई दुकानदारों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की लागत भी बढ़ेगी। ऐसे में राजस्थान में घी की मिठाईयों के दामों में भी इजाफा होना तय है।

इस साल दूसरी बार बढ़े दाम

बता दें कि इस साल दूसरी बार सरस घी के दामों में बढ़तोरी हुई है। इससे पहले जनवरी महीने में एक किलो घी पर 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 15 किलोग्राम के टीन पैक पर 300 रुपए बढ़ाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *