Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं

पटना, सात अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तक और उसके बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश की सेवा की है।

उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने हर संकट के समय देश के साथ खड़े होकर लोकतंत्र और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के करीब 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *