साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार साई पल्लवी आज यानी की 09 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। आज साई पल्लवी का नाम हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस साई पल्लवी एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री साई पल्लवी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
बॉलीवुड में बनाई पहचान
फिल्म ‘एक दिन’ में एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा साई पल्लवी साल की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में हैं।
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं साई पल्लवी
साउथ से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी कभी एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने जॉर्जिया की Tbilisi State Medical University से MBBS मेडिकल डिग्री हासिल की। जब साई पल्लवी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, इस दौरान उनको फिल्म का ऑफर मिला। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के अलावा फिल्मों में भी काम किया था।
फिल्मों का ऑफर
अगर साई पल्लवी के पास फिल्म का ऑफर नहीं आया होता तो वह आज वह डॉक्टर होतीं। लेकिन साई पल्लवी ने अपनी डॉक्टर की डिग्री पूरी की, लेकिन एक्ट्रेस ने डॉक्टर बनने की प्रैक्टिस नहीं की थी। जिससे वह डॉक्टर नहीं बन पाईं।
फिल्मों में आने के बाद साई पल्लवी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं। वह साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस फिल्म के लिए 3 करोड़ से 15 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करती हैं।
सादगी से जीता दिल
अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपनी एक्टिंग और सादगी से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। वह हमेशा सिंपल लुक में रहती हैं और फैंस को उनकी सादगी पसंद आती है।


