RSS प्रचारक से लेकर Gujarat CM और 3 बार PM बनने तक, Narendra Modi के नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

RSS प्रचारक से लेकर Gujarat CM और 3 बार PM बनने तक, Narendra Modi के नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आज यानी की 17 सितंबर को देश के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश-विदेश से पीएम को बधाइयां मिल रही हैं। साल 2024 में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी। भारतीय राजनीति के इस लंबे सफर में पीएम मोदी वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वह लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

गुजरात के वाडनगर में 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन था। स्कूल के दिनों में नरेंद्र मोदी को थिएटर में रुचि थी। उनको नाट्य प्रस्तुतियों में जीवन से भी बड़े चरित्रों को निभाने में महारत हासिल है। वहीं अपनी युवावस्था में उन्होंने साधु बनने की सोचा, जिसके लिए वह करीब 2 साल तक हिमालय में एकांत में रहे।

संघ से रिश्ता

कम उम्र से ही लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में वह आरएसएस के जूनियर कैडेट बन गए, जो बाद में उनके गुरु बने। जहां पर नरेंद्र मोदी ने ध्यान और हिंदुत्व के दर्शन को अपनाया। उन्होंने आरएसएस के प्रचारक के रूप में अपने सेवा शुरू की थी। फिर वह धीरे-धीरे भाजपा के करिश्माई नेता बनकर उभरे।

गुजरात के CM

साल 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने। इस दौरान उनके पास राज्य विधानसभा की एक भी सीट नहीं थी। साल 2001 से लेकर 2014 तक वह करीब 12 सालों से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली और अपने साथ 3 लोगों से ज्यादा का निजी स्टाफ कभी नहीं रखा।

देश के 14वें PM

साल 2012 में नरेंद्र मोदी को पीएम फेस के लिए प्रचारित किया जाने लगा था। वहीं साल 2014 में लोकसभा चुनाव में एनडीए ने मोदी को पीएम का चेहरा चुना। वहीं साल 2014 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए कीर्तिमान था, क्योंकि यह पहली बार था, जब गैर कांग्रेसी सरकार ने बहुमत हासिल किया था। इस दौरान भाजपा के नेतृत्व में पीएम मोदी ने 282 सीटें हासिल की थी। फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने फिर इतिहास रचा और दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। वहीं साल 2024 में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने लालकिले के प्राचीर से देश को लगातार 9 बार संबोधित किया है। साल 2014 के बाद से अब तक पीएम मोदी की पहचान, सम्मान और कार्य प्रगति को लेकर न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा सराहा जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी पीएम मोदी के कार्यशैली और संवाद के दीवाने बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *