रिपोर्ट- ट्रम्प की बेटी को जान से मारने की धमकी:ईरानी सेना से जुड़े आतंकी ने प्लानिंग की, FBI ने इराकी युवक को पकड़ा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को कथित तौर पर हत्या की धमकी दी गई थी। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 32 साल के इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने इवांका की हत्या करने की कसम खाई थी। आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था, जहां इवांका और जैरेड का करीब 24 मिलियन डॉलर का घर है। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा था कि अमेरिका वाले यह समझ लें कि सिर्फ बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. EU होर्मुज बंद कराने वालों पर प्रतिबंध लगाएगा: EU ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। ये प्रतिबंध उन ईरानी अधिकारियों और लोगों पर लगाए जा सकते हैं, जिन्हें होर्मुज स्ट्रेट बंद कराने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। 2. होर्मुज खोलने के लिए फ्रांस का नया प्लान: फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय मिशन तैनात कर जहाजों की आवाजाही बहाल करना है। 3. UAE बोला- समझौते की संभावना 50-50: UAE के राष्ट्रपति सलाहकार अनवर गरगाश ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावना अभी ‘50-50’ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिर से संघर्ष बढ़ता है तो इससे पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ेगी। 4. कतर की टीम ईरान पहुंची: रॉयटर्स के मुताबिक ईरान से जंग खत्म करने पर बातचीत के लिए अमेरिका की तरफ से कतर की एक टीम शुक्रवार को तेहरान पहुंची है। 5. होर्मुज से 35 जहाज गुजरे: ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना की निगरानी में पिछले 24 घंटों में 35 जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *