दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में चुनाव हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य रेणु देवी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए वे एकमात्र प्रत्याशी रहीं, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। 47 सदस्यीय जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज रही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान रेणु देवी अपने 29 समर्थक जिला परिषद सदस्यों के साथ अंबेडकर सभागार पहुंचीं। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी और उनके समर्थक चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रहे। उनके खेमे का कोई भी सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। रेणु देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हायाघाट क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य काजल देवी उनके प्रस्तावक बनीं, जबकि डॉ. नंदकिशोर झा ‘बेचन’ ने उनका समर्थन किया। पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नामांकन पत्रों की जांच के बाद अन्य इच्छुक सदस्यों को भी प्रत्याशी बनने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए रेणु देवी को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए समस्तीपुर के एडीएम (आपदा) प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर और अंबेडकर सभागार के सभी प्रवेश की ओर से पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि सभी जिला परिषद सदस्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जिला परिषद मद की विकास राशि खर्च नहीं हो सकी है, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उनकी प्राथमिकता होगी कि उपलब्ध राशि का उपयोग जिले के सभी जिला परिषद क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जाए। रेणु दवी बोलीं- विश्वास था कि वे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी जाएंगी रेणु देवी ने कहा कि उन्हें पहले से विश्वास था कि वे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी जाएंगी। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। बेनीपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सागर नवदिया ने कहा कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया कि रेणु देवी के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य अपने अध्यक्ष का चयन करने और क्षेत्र में विकास काम कराने में पूरी तरह सक्षम हैं। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र हासिल हुआ था। कुल 29 सदस्य उपस्थित रहे और नियमानुसार रेणु देवी को जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रेणु देवी के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही दरभंगा जिला परिषद की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब जिले के विकास काम को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में चुनाव हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य रेणु देवी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए वे एकमात्र प्रत्याशी रहीं, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। 47 सदस्यीय जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज रही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान रेणु देवी अपने 29 समर्थक जिला परिषद सदस्यों के साथ अंबेडकर सभागार पहुंचीं। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी और उनके समर्थक चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रहे। उनके खेमे का कोई भी सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। रेणु देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हायाघाट क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य काजल देवी उनके प्रस्तावक बनीं, जबकि डॉ. नंदकिशोर झा ‘बेचन’ ने उनका समर्थन किया। पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नामांकन पत्रों की जांच के बाद अन्य इच्छुक सदस्यों को भी प्रत्याशी बनने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए रेणु देवी को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए समस्तीपुर के एडीएम (आपदा) प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर और अंबेडकर सभागार के सभी प्रवेश की ओर से पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि सभी जिला परिषद सदस्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जिला परिषद मद की विकास राशि खर्च नहीं हो सकी है, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उनकी प्राथमिकता होगी कि उपलब्ध राशि का उपयोग जिले के सभी जिला परिषद क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जाए। रेणु दवी बोलीं- विश्वास था कि वे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी जाएंगी रेणु देवी ने कहा कि उन्हें पहले से विश्वास था कि वे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी जाएंगी। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। बेनीपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सागर नवदिया ने कहा कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया कि रेणु देवी के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य अपने अध्यक्ष का चयन करने और क्षेत्र में विकास काम कराने में पूरी तरह सक्षम हैं। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र हासिल हुआ था। कुल 29 सदस्य उपस्थित रहे और नियमानुसार रेणु देवी को जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रेणु देवी के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही दरभंगा जिला परिषद की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब जिले के विकास काम को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।


