रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन बिहार और उत्तर-पूर्व के रेल यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। यह सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, फारबिसगंज और अररिया सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। पहले चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इस नई ट्रेन के परिचालन से बिहार, पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से शुरू होगा। यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से खुलेगी और नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, शीशो हॉल्ट, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज और अररिया स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में तीसरे दिन 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगी ट्रेन वापसी में, गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यह अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा और नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से खासकर सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को पंजाब और उत्तर-पूर्व की यात्रा के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। व्यापार, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एलएसएलआरडी कोच, 1 पेंट्रीकार, 11 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच और 8 शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन बिहार और उत्तर-पूर्व के रेल यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। यह सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, फारबिसगंज और अररिया सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। पहले चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इस नई ट्रेन के परिचालन से बिहार, पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से शुरू होगा। यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से खुलेगी और नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, शीशो हॉल्ट, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज और अररिया स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में तीसरे दिन 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगी ट्रेन वापसी में, गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यह अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा और नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से खासकर सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को पंजाब और उत्तर-पूर्व की यात्रा के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। व्यापार, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एलएसएलआरडी कोच, 1 पेंट्रीकार, 11 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच और 8 शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है।


