​RCS कॉलेज में ABVP की तरफ से रक्षाबंधन कार्यक्रम:छात्राओं ने राखी बांधकर दी सुरक्षा की जिम्मेदारी, प्रिंसिपल बोले- यह केवल त्यौहार नहीं, रिश्तों की पवित्रता सहेजने का अभ्यास है

​RCS कॉलेज में ABVP की तरफ से रक्षाबंधन कार्यक्रम:छात्राओं ने राखी बांधकर दी सुरक्षा की जिम्मेदारी, प्रिंसिपल बोले- यह केवल त्यौहार नहीं, रिश्तों की पवित्रता सहेजने का अभ्यास है

बेगूसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की उत्तर जिला केंद्र मंझौल नगर इकाई द्वारा आरसीएस कॉलेज मंझौल में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सगुन भारती, शालिनी राज एवं रितिका रानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज प्रशासन, स्थानीय पुलिस अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। प्रिंसिपल ने त्योहार के महत्व बताए ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रो. कमलेश कुमार ने ज्ञान, शील और एकता की परंपरा पर जोर देते हुए गंभीर सामाजिक एवं नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि इस कॉलेज परिसर में हर वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। दुनिया में पर्व तो कई प्रकार के हैं, लेकिन उन सारे पर्वों में भाई-बहन का यह त्यौहार सर्वथा निष्कलुष और पवित्रतम पर्व है। अगर हम नीतिमत्ता की बात करें, तो आज हमारा संपूर्ण समाज एक गंभीर संकट से गुजर रहा है। वह सर्वाधिक बड़ा संकट नैतिकता का है। चाहे वह क्षेत्र राजनीति का हो, शिक्षा का हो, प्रबंधन का हो, व्यवसाय का हो या फिर जीवन का कोई रणक्षेत्र ही क्यों न हो हर स्थान पर नीति का संयोजन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इस भाई-बहन के पर्व में यदि सबसे महत्वपूर्ण कोई सिल्वर लाइन है, तो वह नैतिकता ही है। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच की पवित्रता को रेखांकित करता है और हमें नैतिक अभ्यास की सीख देता है। रिश्तों को मजबूत करता है रक्षाबंधन का पर्व आज संपूर्ण विश्व भारत की मजबूत परिवार व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने और रिश्तों के बीच दरार पैदा करने की कोशिशों में लगा है। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे सांस्कृतिक उत्सव हमारी पारिवारिक एवं सामाजिक नींव को सुरक्षित रखने का मजबूत ढाल है। ​वरिष्ठ छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन का रिश्ता खट्टी-मीठी यादों का पिटारा होता है। बचपन में टीवी रिमोट के लिए होने वाले छोटे झगड़ों से लेकर जीवन के सबसे बड़े सबक सिखाने तक, यह रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और भी अनमोल होता जाता है। रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक है रक्षाबंधन- SI रितिका कुमारी सब इंस्पेक्टर रितिका कुमारी एवं प्रांत विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि कलाई पर बांधा जाने वाला केवल एक धागा नहीं है। बल्कि वादा, आशीर्वाद और ऐसा अटूट बंधन है जो हमारे दिल में एक-दूसरे के लिए हमेशा खास जगह बनाता है। ​जिला संयोजक अनुभव आनंद एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू’ ने कहा कि बहन की दुआ हर दर्द को मिटा देती है और भाई की मुस्कान जीवन को सजा देती है। बरियारपुर थानाध्यक्ष बोले- बहनों का समर्थन ही भाइयों की असली ताकत यह पवित्र रिश्ता हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बनता है। ​चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु एवं वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर बहनों का समर्थन ही भाइयों की असली ताकत है। ​सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, रणधीर कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर हर्ष कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष धीरज, कॉलेज मंत्री आकाश पासवान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष चंदन, आदित्य, लक्ष्मण, डेजी, पूजा, मुस्कान एवं प्रियदर्शी झा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। समाज में नारी सुरक्षा तथा नैतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। बेगूसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की उत्तर जिला केंद्र मंझौल नगर इकाई द्वारा आरसीएस कॉलेज मंझौल में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सगुन भारती, शालिनी राज एवं रितिका रानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज प्रशासन, स्थानीय पुलिस अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। प्रिंसिपल ने त्योहार के महत्व बताए ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रो. कमलेश कुमार ने ज्ञान, शील और एकता की परंपरा पर जोर देते हुए गंभीर सामाजिक एवं नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि इस कॉलेज परिसर में हर वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। दुनिया में पर्व तो कई प्रकार के हैं, लेकिन उन सारे पर्वों में भाई-बहन का यह त्यौहार सर्वथा निष्कलुष और पवित्रतम पर्व है। अगर हम नीतिमत्ता की बात करें, तो आज हमारा संपूर्ण समाज एक गंभीर संकट से गुजर रहा है। वह सर्वाधिक बड़ा संकट नैतिकता का है। चाहे वह क्षेत्र राजनीति का हो, शिक्षा का हो, प्रबंधन का हो, व्यवसाय का हो या फिर जीवन का कोई रणक्षेत्र ही क्यों न हो हर स्थान पर नीति का संयोजन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इस भाई-बहन के पर्व में यदि सबसे महत्वपूर्ण कोई सिल्वर लाइन है, तो वह नैतिकता ही है। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच की पवित्रता को रेखांकित करता है और हमें नैतिक अभ्यास की सीख देता है। रिश्तों को मजबूत करता है रक्षाबंधन का पर्व आज संपूर्ण विश्व भारत की मजबूत परिवार व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने और रिश्तों के बीच दरार पैदा करने की कोशिशों में लगा है। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे सांस्कृतिक उत्सव हमारी पारिवारिक एवं सामाजिक नींव को सुरक्षित रखने का मजबूत ढाल है। ​वरिष्ठ छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन का रिश्ता खट्टी-मीठी यादों का पिटारा होता है। बचपन में टीवी रिमोट के लिए होने वाले छोटे झगड़ों से लेकर जीवन के सबसे बड़े सबक सिखाने तक, यह रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और भी अनमोल होता जाता है। रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक है रक्षाबंधन- SI रितिका कुमारी सब इंस्पेक्टर रितिका कुमारी एवं प्रांत विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि कलाई पर बांधा जाने वाला केवल एक धागा नहीं है। बल्कि वादा, आशीर्वाद और ऐसा अटूट बंधन है जो हमारे दिल में एक-दूसरे के लिए हमेशा खास जगह बनाता है। ​जिला संयोजक अनुभव आनंद एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू’ ने कहा कि बहन की दुआ हर दर्द को मिटा देती है और भाई की मुस्कान जीवन को सजा देती है। बरियारपुर थानाध्यक्ष बोले- बहनों का समर्थन ही भाइयों की असली ताकत यह पवित्र रिश्ता हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बनता है। ​चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु एवं वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर बहनों का समर्थन ही भाइयों की असली ताकत है। ​सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, रणधीर कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर हर्ष कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष धीरज, कॉलेज मंत्री आकाश पासवान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष चंदन, आदित्य, लक्ष्मण, डेजी, पूजा, मुस्कान एवं प्रियदर्शी झा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। समाज में नारी सुरक्षा तथा नैतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *