मुंगेर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। राज्य सरकार की योजना के तहत ‘पुलिस दीदी’ टीम को स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को इन स्कूटियों को विभिन्न थानों में वितरित कर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, जो अब शहर और थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगी। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ‘पुलिस दीदी’ टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ाना है। लगातार मॉनिटरिंग करेंगी पुलिस दीदी यह टीम शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास भीड़भाड़ वाले समय में विशेष निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त, उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जहां भीड़ कम रहती है या जो सुनसान होते हैं, और जहाँ महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं रहती हैं। ‘पुलिस दीदी’ टीम इन जगहों पर लगातार भ्रमण कर निगरानी सुनिश्चित करेगी। पुलिस दीदी टीम या महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करने की अपील ‘पुलिस दीदी’ टीम डायल-112 और थाना स्तर की गश्ती के पूरक के रूप में कार्य करेगी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों और युवतियों से अपील की है कि किसी भी सामाजिक समस्या या परेशानी की स्थिति में वे बेझिझक ‘पुलिस दीदी’ टीम या महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें। इसके लिए महत्वपूर्ण हेल्प डेस्क नंबर जारी किए गए हैं, जिनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर अपराध-1930, और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9031828096/9031828099 शामिल हैं। मुंगेर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। राज्य सरकार की योजना के तहत ‘पुलिस दीदी’ टीम को स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को इन स्कूटियों को विभिन्न थानों में वितरित कर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, जो अब शहर और थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगी। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ‘पुलिस दीदी’ टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ाना है। लगातार मॉनिटरिंग करेंगी पुलिस दीदी यह टीम शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास भीड़भाड़ वाले समय में विशेष निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त, उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जहां भीड़ कम रहती है या जो सुनसान होते हैं, और जहाँ महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं रहती हैं। ‘पुलिस दीदी’ टीम इन जगहों पर लगातार भ्रमण कर निगरानी सुनिश्चित करेगी। पुलिस दीदी टीम या महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करने की अपील ‘पुलिस दीदी’ टीम डायल-112 और थाना स्तर की गश्ती के पूरक के रूप में कार्य करेगी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों और युवतियों से अपील की है कि किसी भी सामाजिक समस्या या परेशानी की स्थिति में वे बेझिझक ‘पुलिस दीदी’ टीम या महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें। इसके लिए महत्वपूर्ण हेल्प डेस्क नंबर जारी किए गए हैं, जिनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर अपराध-1930, और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9031828096/9031828099 शामिल हैं।

