रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। इस पर्व में महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती है। सावन के महीने में मेहंदी लगाने के शगुन होता है। राखी का त्योहार सजने-संवराने का है। त्योहार एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को मेहंदी लगाने नहीं आती है। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। बस आप किचन में आसानी से मिलने वाली प्लास्टिक की बोतल का ढक्कन का इस्तेमाल करके सुंदर मेहंदी डिजाइन लगवा सकते हैं। यह हैक काफी आसान है, अब मेहंदी के लिए आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
शुरुआती लोगों के लिए क्यों फायदेमंद है यह हैक?
यदि आप पहली बार हाथों में मेहंदी लगा रही हैं, तो बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल सबसे बेस्ट है-
– सटीक गोल शेप- बिना किसी प्रैक्टिस के हथेली पर एकदम गोल मंडला शेप की आउटलाइन बना सकते हैं।
– समय की बचत- हाथ बार-बार गलत घेरा बनाकर मिटाने का झंझट ही खत्म हो जाता है। इससे समय भी बचता है।
– परफेक्ट बैलेंस: डिजाइन का मुख्य केंद्र बिंदु बिल्कुल सही जगह पर फिक्स हो सकता है, जिससे पूरी मेहंदी को बैलेंस लुक मिलेगा।

कैसे करें मेहंदी में ढक्कन का इस्तेमाल?
– सबसे पहले एक साफ प्लास्टिक बोतल का ढक्कन
– मेहंदी का कोन
– एक कॉटन बड (इयरबड) या टूथपिक
बेस सर्कल छापें
सबसे पहले आप बोतल के ढक्कन के गोल किनार पर मेहंदी की एक पतली और समान परत लगाएं। अब इस ढक्कन को हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर हल्के हाथों से दबाकर छाप लें। इससे हाथ पर सुंदर और गोल आउटलाइन बन जाएगी।
अंदर के हिस्से सजाएं
अब आप लगाए गोल घेरे के ठीक बीच में मेहंदी कोन से एक छोटा स्पाइरल या बड़ा डॉट बनाएं। इसके बाद गोले के बाहरी या अंदरुनी किनारे पर छोटी-छोटी बूंदें रखें। इसके बाद कॉटन बड या टूथपिक की मदद से इन गीली बूंदों को बाहर या अंदर की तरफ खींचते हुए सुंदर पंखुड़ियों का आकार दें।
एथनिक पैटर्न को दें फाइनल लुक
अब गोले घेरे के आसपास पारंपरिक डिजाइन जैसे कैरी, सुंदर पत्तियां या जाली का डिजाइन बना सकते हैं। वहीं, जाली के खानों में एक-एक छोड़कर छोटे डॉट्स फिल करें, जिससे डिजाइन में गहराई आए और यह बिल्कुल प्रोफेशनल लगे। अंत में उंगलियों पर पत्तियों की छोटी बेल या बूंदों वाले बॉर्डर बनाकर मेहंदी को पूरा कर लें।
ढक्कन से कौन-से डिजाइन बना सकती हैं?
आप बोतल के ढक्कन से कई सारे डिजाइन बना सकती हैं-
सनबर्स्ट गोल डिजाइन (ऊपर से बाएं)
वैसे इस डिजाइन को बनाने के लिए बोतल के ढक्कन से बीच का घेरा बनाकर इसे गहरा करें। अब आस-पास अर्धचंद्राकार पैटर्न से डिफ्रेंट लुक दिया गया है।
क्लासिक कमल मंडला (ऊपर से बीच में)
बता दें कि, ढक्कन की मदद से बनें सेंटर सर्कल के चारों- ओर बारीक पट्टियां बना सकते हैं। बाह की तरफ पंखुड़ियों के आकार के सुंदर पैटर्न बनाकर बीच में कमल बनाएं।
मोर स्टाइल मंडला (ऊपर से दाएं की ओर)
यह डिजाइन कलाई के पास बना सकते हैं। ऐसे गोल डिजाइन में ढक्कन के मुख्य घेरे के ऊपर और नीचे मोर के पंख का डिजाइन जोड़ सकते हैं।
लीफ बॉर्डर मंडला (नीचे से बाएं की ओर)
डिजाइन को बनाने के लिए ढक्कन की आउटलाइन के अंदर फूल जैसा घेरा बनाएं और बाहरी बॉर्डर पर खूबसूरत पत्तियां के गुच्छे बनाए गए हैं।

