Rajasthan Traditional Food: राजस्थान के 5 स्वाद आज भी लोगों को खींचते हैं अपने पास, जानिए क्या है इनमें खास

Rajasthan Traditional Food: राजस्थान के 5 स्वाद आज भी लोगों को खींचते हैं अपने पास, जानिए क्या है इनमें खास

Rajasthan Traditional Food: राजस्थान की पहचान सिर्फ किले और महल ही नहीं हैं। राजस्थान का खाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है। यहां ऐसा खाना बनता है जो लंबे समय तक चलें और कम चीजों में तैयार हो जाएं। आज भी राजस्थान में पुराने समय से बनते आ रहे ये 5 व्यंजन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनका स्वाद लोगों को राजस्थान की पहचान से जोड़ता हैं।

दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थान का सबसे जाना-पहचाना खाना है। राजस्थान में बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स के मुंह पर भी इसका नाम रहता है। इसे लोग बहुत प्यार से खाते हैं। इसमें घी का स्वाद और दाल की सादगी दोनों मिलती हैं। यह खाना सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि लोगों को अपनेपन का एहसास भी देता है। शादी हो या कोई त्योहार, ये हर जगह दिख जाता है।

गट्टे की सब्जी

कई बार लोगों को हरी सब्जी आसानी से नहीं मिलती। पश्चिमी राजस्थान में हरी सब्ज़ी हर जगह मिलना बहुत मुश्किल होता है। तब लोगों ने गट्टे की सब्जी बनानी शुरू की। ये बेसन से बनती है और मसालेदार होती है। आज भी इसे लोग बहुत पसंद करते हैं क्योंकि इसका स्वाद अलग और याद रहने वाला होता है। गट्टे की सब्ज़ी हेल्थ के लिए भी बहुत बढिया होती है, इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।

केर सांगरी

केर सांगरी राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध सब्जियों में से एक है। केर सांगरी की सब्जी को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कहते है की ये सब्जी यहां की जिंदगी को दिखाती है। इसमें खट्टा और तीखा स्वाद होता है। गांवों में इसे खास तौर पर बनाया जाता है और अब शहरों में भी लोग इसे खाने लगे हैं।

कच्ची हल्दी की सब्जी

सर्दियों के समय कच्ची हल्दी से बनी सब्जी खाई जाती है। खासकर सर्दियों में यह सब्जी मारवाड़ के लोगों की पहली पसंद है। लोग मानते हैं कि ये शरीर को गर्म रखती है और ताकत देती है। इसलिए इसे सर्दियों में खाया जाता है। ये सब्जी देसी घी में बनायी जाती है। इसका स्वाद मुंह से और रंग हाथों से कई दिनों तक नहीं जाता है।

पापड़ की सब्जी

जब घर में सब्जी नहीं होती थी, तब लोग पापड़ से सब्जी बना लेते थे। राजस्थान में यह सब्जी इतनी खास बन गयी की अब भले ही घर में सब्जी हो फिर भी लोग पापड़ की सब्जी बना कर खाते है। ये जल्दी बन जाती है और खाने में भी अच्छी लगती है। राजस्थान में ये आज भी कई घरों में बनती है। इसका स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसे मेथी के साथ खाया जाता है।

राजस्थान का खाना क्यों अलग है?

राजस्थान के खाने का स्वाद लेने देशभर से लोग आते हैं। यहां के खाने में शुद्ध देसी घी और घर के पीसे हुए मसालों का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि राजस्थान के खाने का स्वाद लोगों को पसंद आता है। यहां का खाना स्वाद के साथ साथ शरीर को पोषण भी देता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *