Rajasthan Panchayat Elections : दौसा में दूसरे चरण की वोटिंग कल, चुने जाएंगे 98 पंचायत समिति और 13 जिला परिषद सदस्य

Rajasthan Panchayat Elections : दौसा में दूसरे चरण की वोटिंग कल, चुने जाएंगे 98 पंचायत समिति और 13 जिला परिषद सदस्य

Dausa Panchayat Elections Second Phase : दौसा. पंचायत आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में सोमवार शाम 6 बजे बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा, महवा, मंडावर एवं मनोहरपुर खेडला पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम गया। इसके साथ ही प्रत्याशियों की सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों और लाउडस्पीकर से प्रचार पर रोक लग गई है। अब प्रत्याशी मतदान के लिए मतदाताओं से सीधे संपर्क की निर्धारित सीमाओं के तहत ही गतिविधियां कर सकेंगे। इन छह पंचायत समिति क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन क्षेत्रों में पंचायत समिति के 98 सदस्यों और जिला परिषद के 13 सदस्यों के चुनाव के लिए 419 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कुल 3 लाख 73 हजार 482 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन पर्यवेक्षक आज आएंगे

दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक गोपाल राम बिरदा मंगलवार को दौसा आएंगे। प्रवास के दौरान उनका ठहराव सर्किट हाउस दौसा में रहेगा।

पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी मेघराज मीणा ने बताया कि निर्वाचन पर्यवेक्षक से संपर्क करने तथा चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दूरभाष एवं मोबाइल नंबर जारी किए गए है। आमजन निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार के परिवाद अथवा शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 01427-294238 एवं मोबाइल नंबर 7014021914 पर संपर्क कर सकते हैं।

दूसरा चरण

मतदान दल पहुंचेंगे 27 अक्टूबर
जिला परिषद व पंसस के लिए मतदान 28 अक्टूबर
पंच-सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर
मतदान व परिणाम 30 अक्टूबर
उप सरपंच के चुनाव 31 अक्टूबर।

तीसरा चरण : मान-मनुहार के बाद सोमवार को 100 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

इससे पहले पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। जिले की आठ पंचायत समितियों के 142 पदों के लिए अब 474 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। मान-मनुहार के बाद सोमवार को 100 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। अब प्रत्याशी चुनाव चिह्न के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।

फैक्ट फाइल

पंचायत समिति – नाम वापस – शेष प्रत्याशी
दौसा – 17 – 81
लालसोट – 2 – 48
लवाण – 6 – 60
नांगल राजावतान – 15 – 66
रामगढ़ पचवारा – 2 – 41
शिवसिंहपुरा – 3 – 40
सिकंदरा – 23 – 70
सिकराय – 32 – 68
कुल – 100 – 474

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *