Rajasthan Panchayat Election Live : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 22 जिलों में वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

Rajasthan Panchayat Election Live : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 22 जिलों में वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

जयपुर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 22 जिला परिषदों के 352 व 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक होगा। वोटिंग शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगना शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी व उनके पुत्रों सहित 8,404 दावेदारों का भविष्य का फैसला भी होगा। जिला परिषद और पंचायतीराज चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही अन्य दलों के कुछ प्रत्याशी व कई जगह निर्दलीय चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में वोटिंग खत्म होते ही कई जगह कांग्रेस और बीजेपी नेता अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों को बाड़ेबंदी में होटलों और रिसोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इन वार्डों में मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दल रवाना हो गए, जो शनिवार को उप सरपंच चुनाव के बाद लौटेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *