राजस्थान- बस पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला:3 मौत, 20 घायल; दावा- सामने वाले कांच पर पत्थर मारा, इसलिए एक्सीडेंट

राजस्थान- बस पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला:3 मौत, 20 घायल; दावा- सामने वाले कांच पर पत्थर मारा, इसलिए एक्सीडेंट

कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। गुजरात से मध्य प्रदेश जा रही थी स्लीपर पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी। बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर केबिन में बैठे लोग सड़क पर गिरे एक्सीडेंट में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया। बस के पैसेंजर्स बोले- पहले लहराई फिर पलटी बस हॉस्पिटल में एडमिट कई घायलों से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है। पैसेंजर: घायल देवेन्द्र ने बताया कि वे ग्वालियर के रहने वाले हैं। अहमदाबाद में काम करते हैं। भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी थे। अचानक बस लहराने लगी। कुछ समझ पाता इतने में ही बस पलट गई। मैंने कांच तोड़ा और बाहर निकला। इसके बाद बच्चों-पत्नी को मुश्किल से बाहर निकाला। पैसेंजर: बस में सवार पूजा ने बताया कि हादसे में उसके भाई कृष्णा की मौत हो गई। बस में वह अपने भाई, दादा, भाभी के साथ सफर कर रही थी। अहमदाबाद से बस दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई थी। सभी भिंड जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। उसने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और पलट गई। बस इतना ही याद है, हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं। अब देखिए- बस एक्सीडेंट और रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS… बस पलटने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंका एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार आशंका है कि हादसा सड़क पर अचानक आए जानवर के कारण हुआ है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है। वहीं, बस में सवार लोगों के अनुसार किसी ने बस के कांच पर पत्थर मारा था। जिसकी वजह से ड्राइवर हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, दोनों ही कारणों को लेकर अभी जांच की जा रही है। …. राजस्थान में बस एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ट्रक में घुसी स्लीपर बस, पति-पत्नी और बेटी की मौत:2 साल की बेटी बार-बार मां को याद कर रही, SHO खिलाने की कोशिश करते रहे राजस्थान में दो दिन पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी और उनकी 8 साल की बेटी की मौत हो थी। वहीं 2 साल की बेटी के खरोंच तक नहीं आई। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *